कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

अजय प्रकाश मिश्रा – कल्याणपुर से चकेरी

देवेंद्र सिंह – जेसीपी के पीआरओ से स्वरुपनगर इंस्पेक्टर

राजेंद्र कांत शुक्ला – अपराध शाखा से कल्याणपुर इंस्पेक्टर

संजय सिंह – अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक बर्रा से फजलगंज इंस्पेक्टर

राजेश कुमार – अपराध शाखा से महाराजपुर इंस्पेक्टर

संतोष शुक्ला – चकेरी से पीआरओ डीसीपी-ट्रैफिक

सुनील सिंह – फजलगंज से प्रभारी एंटी थेप्ट यूनिट

सूर्यबली पाण्डेय – स्वरूपनगर से अपराध शाखा

संजय पाण्डेय – महाराजपुर से प्रभारी कमांडो स्वाट टीम

पुलिस आयुक्त ने चार घंटे की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत दो सौ पुलिसकर्मियों को संवेदनशील थानों में पोस्ट किया….

कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल की अध्यक्षता में पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में हुई लगभग चार घंटे की मैराथन मासिक अपराध बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये और जरुरी निर्देश दिये गये। बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध विनोद कुमार सिंह सहित चारों जोन के पुलिस उपायुक्त, सभी अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना/ शाखा प्रभारी मौजूद थे। बैठक में पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी, एसीपी, एडीसीपी के कार्यों की समीक्षा की और अपराध नियत्रंण की रणनीति पर निर्णय लिये। समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ चली चार घंटे की मैराथन बैठक के बाद थाना प्रभारियों की गाड़ियों द्वारा शहर में गश्त/ फ्लैग मार्च निकाला गया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि थानों की सक्रीयता से जनता में पुलिस छवि में सुधार होता है। लिहाजा, एसीपी/ एडीसीपी स्तर के अधिकारियों को सघन पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करके थाना पुलिस में सुधार लाना चाहिए। संवेदनशील जनपद होने के निमित्त उपलब्ध जनशक्ति का रैश्नल उपयोग एवं डिप्लॉयमेन्ट होना चाहिए। इसी क्रम में पुलिस लाइन में लम्बे समय से प्रतीक्षारत करीब दो सौ पुलिसकर्मियों को संवेदनशील पुलिस थानों में नियुक्त कर दिया गया है। इसी तरह रिजर्व पीएसी तथा अन्य अतिरिक्त बल की नियुक्ती भी संवेदनशील स्थानों पर गश्त निर्धारित की गयी है।

बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने निर्देशित किया कि थानों पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों का व्यवहार संवेदनशील, विनम्र एवं सकारात्मक होना चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि थानों पर किसी भी अपराधिक प्रवृत्ति या आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति को बैठाया न जाए। बैठक में कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति 5.0” कार्यक्रम को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से सम्बन्धित प्रत्येक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि साइबर अपराध पुलिस के लिए एक गम्भीर चुनौती के रूप में उभर रहा है। इसके लिए कानपुर पुलिस में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध सम्बन्धी आवश्यक प्रशिक्षण भी प्राप्त कराये गये हैं। साइबर अपराध को गम्भीरता से लेते हुए थाने स्तर पर ही सक्रीयता से निस्तारण कराया जाने के निर्देश दिये गये। आम जनता का पुलिसिंग में विश्वास के लिए जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण, विवेचना/ पार्ट विवेचनाओं का शीघ्र गुणवत्ता से निस्तारण कराया जाए, वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। हाल में चलाये गये अभियानों में सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हुए हैं।


Information is Life