कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

Dr. Arif Mir detained from Kanpur: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के डॉ. मोहम्मद आरिफ को कानपुर में हिरासत में लिया गया है. माना जा रहा है कि डॉ. आरिफ लखनऊ की डॉ. शाहीन का करीबी सहयोगी है. बता दें कि आरिफ कानपुर के हृदय रोग संस्थान में प्रथम वर्ष का छात्र था. सूत्रों से पता चला है कि डॉ. आरिफ आतंकवादी उमर का सहपाठी था. दोनों श्रीनगर के एक मेडिकल कॉलेज में साथ पढ़ते थे. दिल्ली में लाल किला विस्फोट से कुछ दिन पहले ही आरिफ ने कथित तौर पर उमर से बात की थी. सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की विशेष टीम अब डॉ. आरिफ को पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है.

कानपुर में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट का स्टूडेंट
डॉ. आरिफ मीर को लेकर बात करते हुए कानपुर कार्डियोलॉजी के डॉ ज्ञानेश ने बताया कि 3 महीने पहले डॉक्टर आरिफ यहां आए थे. दोपहर की ड्यूटी समाप्त करने के बाद कैंपस के बाहर वह अपने घर चले गए. हम लोगों को रात में पता चला कि उनको पकड़ा गया है. वह अशोकनगर में अपना अलग घर लेकर रह रहे थे. वहीं से उनको उठाया गया है. डॉ. आरिफ को लेकर जब उसके परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आरिफ का फोन बीते एक दिन से ऑफ आ रहा है।

अभी तक ये सब हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस इस केस में कई डॉक्टरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कश्मीर पुलिस और यूपी एटीएस ने लखनऊ ने बीते दिन डॉक्टर परवेज के घर रेड मारी थी. इस दौरान पता चला कि डॉक्टर परवेज, आतंकी मॉड्यूल में गिरफ्त लखनऊ की डॉक्टर शाहीन शाहिदा का भाई है. आपको बता दें कि डॉक्टर शाहीन शाहिदा को कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था और वह उसे श्रीनगर लेकर गई है. शाहीन लखनऊ के लाल बाग इलाके की रहने वाली है. फरीदाबाद से जांच एजेंसियों ने जिस आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल को पकड़ा था, शाहीन उसके काफी करीब थी. शाहीन की गाड़ी का इस्तेमाल भी मुजम्मिल करता था. फिलहाल दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस इनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है. ऐसे में अब डॉ. मोहम्मद आरिफ की गिरफ्तारी के बाद इस केस में कई और चौंकाने वाला खुलासे सामने आ सकते हैं।
डॉ. आरिफ के रूम पार्टनर डॉ. अभिषेक बोले- मेरा आतंकी कनेक्शन से कोई वास्ता नहीं

कानपुर में दिल्ली बम धमाके के मामले में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आरिफ की हिरासत के बाद, उनके रूम पार्टनर और कार्डियोलॉजी में डीएम प्रथम वर्ष के छात्र डॉ. अभिषेक ने सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एजेंसियों द्वारा संदेह के घेरे में लिए जाने और बुधवार शाम से लापता होने की चर्चाओं के बीच, डॉ. अभिषेक ने स्पष्ट किया है कि उनका डॉ. आरिफ के किसी भी संदिग्ध या देश विरोधी गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है।

दिल्ली ब्लास्ट की कहानी
आपको बता दें कि सोमवार की शाम लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास स्थित गौरी शंकर मंदिर के अचानक कार में ब्लास्ट हुआ था. इस ब्लास्ट की चपेट में आस-पास खड़ी कई गाड़ियां भी चपेट में आ गई थीं. ब्लास्ट में अभी तक 13 लोगों की मौत हुई है तो वहीं कई लोग घायल हैं. धमाके के बाद मौके पर भीषण आग भी लग गई थी. फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम मौके पर है और मामले की जांच कर रही है।


Information is Life