कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life


Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. धर्मेंद्र 89 साल के थे. ही-मैन के नाम से मशहूर एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. ध्रमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे. फिर उन्हें घर ले जाया गया था. घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था. IANS की खबर के मुताबिक, धर्मेंद्र का निधन हो गया है. धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर होगा,धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है. उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था.

धर्मेंद्र का 65 साल का लंबा करियर
उन्होंने 1960 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की. वो “दिल भी तेरा हम भी तेरे” में दिखे थे. इसके बाद वो 1961 की फिल्म “बॉय फ्रेंड” में सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए. धर्मेंद्र 65 साल एक्टिंग में एक्टिव रहे. उन्होंने कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. उन्होंने शोले (1975), चुपके-चुपके (1975), सीता और गीता (1972), धरमवीर (1977), फूल और पत्थर (1966), जुगनू (1973) यादों की बारात (1973) जैसी फिल्में की हैं.

चर्चा में रहा था धर्मेंद्र का किस
2023 में आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उनके कैरेक्टर की काफी चर्चा रही. उन्होंने इस फिल्म में शबाना आजमी को किस किया था, जो कि खबरों में रहा था. इसके अलावा वो तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए. ये फिल्म 2024 को रिलीज हुई.

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे थे. उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म भी इसी साल रिलीज होगी. वो फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में वो अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार अदा करने वाले हैं. ये फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ
धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां कीं. पहली शादी उनकी प्रकाश कौर से हुई थी. इस शादी से उन्हें चार बच्चे- सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल हैं.

वहीं दूसरी शादी एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ हुई. प्रकाश ने धर्मेंद्र को तलाक नहीं दिया था, तो धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर दूसरी शादी की थी. हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां- ईशा देओल और अहाना देओल हैं।


Information is Life