कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित ने दीपावली के आसपास एक अनजान वाट्सएप नंबर से आए संदेश पर भरोसा किया, जिसमें खुद को SEBI रजिस्टर्ड शेयर मार्केट एडवाइजर बताया गया था। ठगों ने दावा किया कि उनकी कंपनी 10–15% कम रेट पर शेयर और आईपीओ उपलब्ध कराती है तथा निवेश पर भारी मुनाफा दिलाती है।

इसके बाद डॉ. रंजन को WhatsApp Group – “LAUNCH CLUB H49” में जोड़ा गया, जिसमें पहले से कई सदस्य मौजूद थे। ग्रुप में लगातार ट्रेडिंग टिप्स और एनालिसिस डालकर निवेश का दबाव बनाया जाता था। भरोसा पैदा करने के लिए ग्रुप में नकली मुनाफे के स्क्रीनशॉट भी साझा किए जा रहे थे।

ठगों ने झांसा देकर 24 अक्टूबर 2025 को डॉ. रंजन ने एक लिंक डाउनलोड करवाया, जिसमें उनके नाम पर Ventura Globle नाम से एक नकली ट्रेडिंग अकाउंट दिखाया गया। शुरू-शुरू में प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखाकर पीड़ित को और अधिक निवेश के लिए प्रेरित किया गया।

ग्रुप में मौजूद वैदेही देशमुख, शार्विका बेनेटी और आर. अमरनाथ नामक व्यक्तियों ने खुद को SEBI से प्रमाणित बताया और समय-समय पर फर्जी दस्तावेज भेजकर निवेश बढ़ाने का दबाव बनाया। धीरे-धीरे पीड़ित ने उन पर विश्वास कर कुल ₹1,03,81,349/- का निवेश कर दिया।

11 नवंबर 2025 को ठगों ने नयी कहानी गढ़ी—बताया कि “आर. अमरनाथ को इनसाइडर ट्रेडिंग में गिरफ्तार किया गया है व उन पर ₹100 करोड़ का जुर्माना लगा है, जिस कारण Ventura Globle के सभी अकाउंट 20% पेनल्टी लगने तक ‘फ्रीज’ किए गए हैं।” अकाउंट खोलने के लिए पीड़ित से 20% अतिरिक्त भुगतान मांगा गया।

यहीं पर डॉ. रंजन को संदेह हुआ। उन्होंने SEBI को मेल कर जांच की तो पता चला कि कंपनी, दस्तावेज और पूरा सेटअप फर्जी है। इसके बाद पीड़ित ने डीसीपी क्राइम को शिकायत दी। इसी तरह आजाद नगर निवासी डॉ प्रवीण सारस्वत से 3,30,40000 रु की ठगी एवँ केशव पुरम आवास-विकास निवासी डॉ कीर्ति निधि मान सिंह 1,3800000 की ठगी की गई है।

साइबर थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धाराओं में तीन अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Information is Life