कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...
Information is Life

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर 100 की ओर से रविवार को “कानपुर वॉक” का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायी पहल का शुभारंभ जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह एवं बीजेपी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने किया। सुबह नाना राव पार्क से शुरू हुई यह वॉक ग्रीन पार्क तक निकाली गई, जिसमें जिला प्रशासन, सामाजिक संगठनों, चिकित्सा जगत, रक्षा सेवाओं, व्यापारिक समुदाय और मीडिया के सैकड़ों वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।


शहर के दिग्गज एक मंच पर — बदले कानपुर का संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, कानपुर सुपर 100 संस्थापक डॉ. सुधांशु राय, चैतन्य अरुण पुरी महाराज, रिटायर्ड आईपीएस रतन श्रीवास्तव,
डॉ. उमेश पालीवाल, विमल झाझरिया, बलराम नरूला, डॉ. शरद बाजपेई,
आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, रिटायर्ड कर्नल जाहिद सिद्दीकी,
रिटायर्ड मेजर योगेंद्र कटियार, डॉ. इंद्रमोहन रोहतगी,
आई-नेक्स्ट/दैनिक जागरण के संपादक विशेष शुक्ला,
अनिल गुप्ता, राजेश ग्रोवर, डॉ. रजत आदित्य दीक्षित,
व्यापारी अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा, संजीव पाठक,
डॉ. एस. के. मिश्रा, डॉ. राज तिलक एवं अमित अग्रवाल
आदि की उपस्थिति में हुआ।


जिलाधिकारी बोले: “कानपुर असीमित संभावनाओं वाला शहर”

वॉक में शुरुआत से अंत तक शामिल रहे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा—

“यह निश्चित रूप से एक सफल प्रयास है।
जब शहर के स्थापित व्यक्तित्व एक समूह में एकत्र होते हैं और सामूहिक रूप से बेहतर कानपुर के लिए पहला कदम बढ़ाते हैं, तो इसका प्रभाव दूरगामी होता है।
कानपुर असीमित संभावनाओं वाला शहर है, और हमें इसे एक मॉडल सिटी बनाने का विज़न अपनाना होगा।”


क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा—

“कानपुर को खुशहाल स्वरूप देना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।
हमें ऐसी सोच विकसित करनी होगी, जो लोगों को एकजुट होकर शहर के लिए कार्य करने की प्रेरणा दे।”


कानपुर सुपर 100 का विज़न — 2026 तक रोडमैप-कानपुर सुपर 100 के संस्थापक डॉ. सुधांशु राय ने बताया—इस समूह में 100 विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं। हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2026 में कानपुर का एक विस्तृत रोडमैप तैयार कर शहर को सौंपा जाए। इसी दिशा में ‘कानपुर कॉन्क्लेव’ का आयोजन भी किया जाएगा।”


वॉक के संयोजक अनिल गुप्ता, राजेश ग्रोवर और विमल झांझरिया ने कहा—“यह वॉक कानपुर सुपर 100 के शुभारंभ का कार्यक्रम है। उद्देश्य है कि शहरवासियों में अपने शहर के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और सकारात्मक सोच को बढ़ाया जाए।” डॉ. उमेश पालीवाल ने कहा—“कानपुर को एक सामाजिक सोच देना ही हमारा पहला लक्ष्य है।” कार्यक्रम का संचालन बिरजू एवं मुस्कुराए कानपुर की सचिव दीपिका श्रीवास्तव ने किया।


अनेक सामाजिक संगठनों की उपस्थिति

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद अरुण गर्ग, आर.के. सफ्फर, वरिष्ठ पत्रकार अभय त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ कश्यप, डॉ. पंकजा पांडेय, गुरुशरण सिंह,
शिखा शुक्ला, पार्षद लक्ष्मी कोरी, संदीप कुशवाहा, बृजेश अवस्थी, राजेश गुप्ता, संजय मेहरोत्रा, मो. आरिफ, मार्टिन, अमित ओझा, मुकेश अग्रवाल, शाहिद कामरान, विवेक मिश्रा, अरुणेंद्र सोनी सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और कानपुर राइडर्स के स्वयं नंदा भी उपस्थित रहे।


कानपुर को सकारात्मक दिशा देने की इस पहल ने शहरवासियों में ऊर्जा और एकजुटता का नया संदेश दिया है। “कानपुर वॉक” के माध्यम से कानपुर सुपर 100 ने शहर के भविष्य के लिए एक मजबूत शुरुआत कर दी है।


Information is Life