कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

कानपुर-डीजीपी मुकुल गोयल रविवार सुबह 10:45 बजे पुलिस लाइंस पहुंच पुलिस अस्पताल का उद्घाटन किया। अस्पताल का निर्माण सीएसआर फंड से द मुथूट ग्रुप ने कराया है। डीजीपी मुकुल गोयल ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड की दूसरी लहर चुनौतीपूर्ण थी।

https://youtu.be/w_jvtASybhU

जनता को समस्यांए हुईं। पूरे देश मे डॉक्टर ने फ्रंट लाइन वर्कर की तरह काम किया। उसी तरह हमारे पुलिसकर्मियों ने काम किया। बलिदान भी दिया। इसलिए आज जो कदम उठाया गया है ये बहुत जरूरी था। मैं यहां डीआईजी दो साल रहा था। आज उसी अस्पताल का कायाकल्प कर दिया गया है।

डॉ अनिल कुमार के नेतृत्व में ये किया गया है। अस्पताल के लिए काम करने वाले सभी लोगों को बधाई। सब कुछ सरकार नही कर सकती। जनता और पुलिस ने मिलकर ये काम किया है। अपनी जिम्मेदारी निभाई। कानपुर की जनता को जनता हूं। जो हर काम मे बढ़ चढ़कर साथ देती है। व्यवस्था बनाने में कम बनाये रखना चुनौती होता है। उम्मीद है कि अस्पताल का विस्तार होता रहेगा। जिससे पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को अन्य अस्पताल जाना न पड़े।

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि कोविड के दौरान जनता के दो रूप दिखे। एक तरफ कुछ लोगों ने कालाबाजारी की तो उनको जेल भेजा गया। दूसरी तरफ सम्भ्रांत लोगों से पूरी मदद मिली। ऑक्सीजन बैंक बनाया गया। प्लाज्मा बैंक बनाया गया। जिससे बहुत सहूलियत हुई। आगे कोविड से निपटने के लिए अस्पताल तैयार किया गया है। मिलजुलकर अस्पताल तैयार किया गया। अस्पताल में एक दर्जन बेड बढ़ाये जा सकते हैं।

एडीसीपी साउथ डॉ अनिल ने दी अस्पताल के बारे में जानकारी:
जब मरीजो की संख्या बढ़ी तब पुलिस लाइन अस्पताल को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया। अस्पताल में 16 ऑक्सीजन बेड हैं। आईसीयू केयर, नर्सिंग स्टाफ को रखा गया। 46 मरीज ठीक हुए हैं। 39 मरीज अस्पताल में ही ठीक हुए। इसमे कई मरीज गंभीर थे। अधिकतम 3 सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहे। वहीं फ्लू ओपीडी 1020 मरीजों को देखा गया।

900 कोविड जांच के साथ वेक्सीनेशन भी पुलिस अस्पताल में चलाया गया। आसपास के जिलों के परिजनों को इलाज दिया गया। होम केयर टीम बनाकर काम किया गया। डॉ अनिल कुमार आईपीएस के साथ एमबीबीएस डॉ. भी हैं। भविष्य में पॉलीक्लीनिक के तौर पर अस्पताल को अपग्रेड करने की योजना है।


Information is Life