कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

रेडियो की आवाज में वह शक्ति है, जो जनमानस तक बड़ी ही आसानी से पहुंचती है । अपने मन की बात को साझा करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री ‘श्री नरेंद्र मोदी जी’ भी रेडियो को ही अपना माध्यम चुनते हैं।

मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल ,स्वच्छ भारत अभियान,पर्यावरण प्रदूषण के प्रति सजगता ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इत्यादि अभियान हो या देशहित में संकट के समय सजगता , सबका साथ सबके विकास की तर्ज़ पर स्थानीय स्तर पर हमने अपने स्थानीय कार्यक्रमों में यह सारी बातें शामिल की है और जनमानस तक पहुंचाई हैं। जिससे कि वे जागरूक रहें व उनका वर्तमान और भविष्य दोनों ही सुरक्षित रह सके।

रेडियो का स्थानीय प्रसारण वह प्रसारण है, जिसे स्थानीय केंद्र द्वारा प्रसारित किया जाता है। यह आकाशवाणी के राष्ट्रीय प्रसारण को विधिवत रिले करता है तो वही न्यूज़ ऑन ए.आई. आर. ऐप के ज़रिए देश विदेश के श्रोताओं को भी हमसे जोड़े रखता है।

साथ ही इस स्थानीय प्रसारण के माध्यम से रेडियो करोड़ों स्थानीय लोगों के घरों तक अपनी आवाज भी पहुंचाता है। इस प्रसारण में शमिल होते हैं अपने शहर के स्थानीय रिपोर्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रोताओं से सीधे जुड़ने वाले फ़ोन इन कार्यक्रम, स्थानीय कलाकारों व नामचीन व्यक्तियों के इंटरव्यू। स्थानीय बोली भाषा, खान- पान, व्यवहार और स्थानीय लोक कला और स्थानीय संस्कृति के कार्यक्रम। यानी कि स्थानीय लोगों के साथ सीधा संपर्क।

और अब, जब स्थानीय लोगों के साथ रेडियो का सीधा संपर्क एक भावनात्मक जुड़ाव बन चुका है तो ऐसे में स्थानीय प्रसारण का बंद किया जाना सचमुच निराशापूर्ण है।


Information is Life