17 साल बाद मालेगांव ब्लास्ट केस में आया फैसला, साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी

एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में क्लीन चिट Malegaon Blast Verdict. 2008 के बहुचर्चित...

हमीरपुर के पूर्व सांसद अशोक चंदेल के बेटे अजयराज का निधन।

कानपुर। पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल के बड़े पुत्र अजयराज सिंह चंदेल की लखनऊ में बीमारी के चलते मौत...

UPtvLIVE : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2026 की तैयारी शुरू, ‘न्यू आउटरीच प्लान’ से निवेशकों को आकर्षित करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नए निवेश प्रस्तावों को...

पीएम के कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण कार्यक्रम...

यूपी की प्रमुख खबरें Uptvlive पर।

➡लखनऊ- यूपी में बाघों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि, 2018 में 173 से बढ़कर 2022 में बाघों की...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अधिकारियों का तबादला, जानें किस जिले को मिला नया DM!

UP सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। जानिए लखनऊ,...

लखनऊ : म्यांमार, लाओस व कंबोडिया से आती हैं ठगों की सर्वाधिक कॉल- DGP राजीव कृष्ण

लखनऊ : डिजिटल अरेस्ट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस इन मामलों की छानबीन में तेजी लाने के साथ...

यूपी की प्रमुख खबरें सिर्फ Uptvlive पर….

➡बांग्लादेश एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश, स्कूल के ऊपर गिरा एयरक्राफ्ट, हादसे में कई लोगों की मौत...

Mumbai Train Blasts : 12 आरोपियों को बरी करते हुए HC ने की अहम टिप्पणी…इसलिए सजा रद्द की जाती है।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने 11 जुलाई 2006 को हुए मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में 12 आरोपियों को बरी कर दिया....
Information is Life

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही 30 हजार और कार्मिकों की भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भी एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस में भर्ती होने वाले कार्मिकों में 20 प्रतिशत अग्निवीरों को भी शामिल किया जाएगा। इससे पुलिस बल को प्रशिक्षित कार्मिक मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को नागरिकों के प्रति संवेदनशील और अपराधियों के लिए सख्त होना होगा।

रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलिस के दूरसंचार विभाग में सहायक परिचालक/कार्यशाला कर्मचारी के पदों पर चयनित 1,494 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 1,374 सहायक परिचालक व 120 कर्मशालां कर्मचारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती में भाई-भतीजावाद चलता था। हर पद की बोली लगती थी। इसका सीधा असर प्रदेश को कानून व्यवस्था पर पड़ा। पूरा प्रदेश दंगों की चपेट में था।

अयोध्या, काशी और लखनऊ की कचहरी में आतंकी हमले हुए तो रामपुर में सीआरपीएफ कैंप को भी निशाना बनाया गया। 2017 में डबल इंजन की सरकार बनने पर सबसे पहले भर्ती बोर्ड/संस्थाओं को मजबूत किया गया। तय किया गया कि यदि किसी ने नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया तो जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आज पूरे देश में उत्तर प्रदेश की भर्ती प्रक्रिया नजीर बनी है।

वर्ष 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में 8.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई। सबसे ज्यादा 2,17,500 नौकरियां उत्तर प्रदेश पुलिस में दी गई हैं। वर्ष 2017-18 में पुलिस में चयनित सिर्फ 3,000 कार्मिकों के प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध थी, आज वही संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में पुलिस लाइन, पुलिस मुख्यालय और आवासीय सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। प्रदेश के 10 जिलों में जहां पहले पुलिस लाइन नहीं थी, वहां नई पुलिस लाइन और मुख्यालय बनाए गए हैं। वर्ष 1971-72 से लंबित पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को डबल इंजन की सरकार ने लागू किया। अब तक सात नए पुलिस कमिश्नरेट बनाए गए हैं, जिससे पुलिसिंग में आधुनिकता और जवाबदेही दोनों बढ़ी है। आज उत्तर प्रदेश पुलिस एक माडल फोर्स बन चुकी है।

महाकुंभ जैसे आयोजन को पुलिस के समर्पण और व्यवहार से सफल बनाया जा सका। पुलिस विभाग में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल में उनके लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इसी के तहत दूरसंचार विभाग में चयनित 1,494 अभ्यर्थियों में करीब 300 बेटियों का चयन हुआ है। आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ाई जाएगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि दूरसंचार विभाग पुलिस की रीढ़ की हड्‌डी है। अभी तक 63 जिलों में पुलिस के डिजिटल केंद्रों की स्थापना की जा चुकी है। इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, प्रमुख सचिव गृह, संजय प्रसाद, डीजी टेलीकाम आशुतोष पांडेय उपस्थित थे।


Information is Life