मैथिलीशरण गुप्त: हिंदी और हिंदुस्तान को आजीवन समर्पित रही जिनकी कलम।

अभय त्रिपाठी :–हिंदी साहित्य के इतिहास में बेहद ख़ास दिन। 03 अगस्त सन् 1886 जिस दिन झांसी के...

कानपुर : इंटररेंज-9 गैंग में पुलिस ने 5 नाम बढ़ाए, उत्पीड़न के खिलाफ अधिवक्ता देंगे धरना।

पहले 21 सदस्यों का घोषित हुआ था इंटररेंज गैंग, इनमें 17 वकील। दीनू गैंग में दो भाजपा नेता समेत...

प्रयागराज : पत्रकार की चाकुओं से गोदकर की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी का किया हाफ एनकाउंटर।

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस इलाके में बीती रात पत्रकार एलएन सिंह की...

लखनऊ-वाराणसी हाईवे 9500 करोड़ से बनेगा 6 लेन। राजधानी से काशी पहुँचगे सिर्फ 3 घँटे में।

लखनऊ : पूर्वांचल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर...

Kanpur Metro : गणतंत्र दिवस तक नौबस्ता तक शुरू होगा सफर, लाखों लोगों की यात्रा होगी आसान।

कानपुर। वर्ष 2019 से मेट्रो के पहले कारिडोर पर काम कर रहे प्रबंधन ने अब अंतिम 100 दिन का ब्लू...

Kanpur Metro : गणतंत्र दिवस तक नौबस्ता तक शुरू होगा सफर, लाखों लोगों की यात्रा होगी आसान।

कानपुर। वर्ष 2019 से मेट्रो के पहले कारिडोर पर काम कर रहे प्रबंधन ने अब अंतिम 100 दिन का ब्लू...

लखनऊ : कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध मौत : ससुरालवालों पर FIR; मां ने लगाए गम्भीर आरोप।

लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत मामले में ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। दरअसल,...

कानपुर : पीबी सोसाइटी ज्वैलर्स के निदेशक से 1.09 करोड़ की साइबर ठगी, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज।

कानपुर के बिरहाना रोड स्थित पीबी सोसायटी ज्वैलस के निदेशक प्रशांत जैन के अकाउंट से शातिर ठगों ने...

KANPUR : भूमाफिया से यारी- SHO रावतपुर पर भारी, DCP ने किया सस्पेंड।

कानपुर: भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी से यारी और उसे बचाना रावतपुर थाना प्रभारी कृष्णकुमार मिश्रा को...

कानपुर : जर्नलिस्ट क्लब में मनाया गया प्रताप नारायण मिश्र का 170 वाँ जन्म दिवस।

कानपुर : पं. प्रताप नारायण मिश्र स्मारक ट्रस्ट समिति के तत्वाधान में अखिल भारतीय कान्यकुब्ज...
Information is Life

लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत मामले में ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। दरअसल, महिला की गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मायकेवालों का आरोप है कि पति ने 10 लाख के दहेज के लिए हत्या की। फिर शव अपोलो अस्पताल में छोड़कर भाग गया। मृतका की पहचान कृष्णा नगर के सेक्टर-D के सीमेंट कारोबारी पार्थ महाना की पत्नी निकिता महाना (28) के रूप में हुई थी। घटना रविवार तड़के करीब 3 बजे के आसपास की है। निकिता की मां का आरोप है कि यूपी के वरिष्ठ भाजपा नेता पार्थ के सगे ताऊ हैं। इसीलिए दबाव की वजह से पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। निकिता के मायकेवालों का आरोप है कि पुलिस मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही। मामले ने तूल पकड़ा, तो सोमवार दोपहर केस दर्ज किया गया। पति, सास, ससुर और ननद को आरोपी बनाया गया है। वहीं, बहन ने आरोप लगाया है कि पार्थ बहन को मारता-पीटता था। ठीक से खाना भी नहीं देता था।

3 साल पहले दिल्ली में हुई थी शादी

निकिता और पार्थ महाना की शादी तीन साल पहले 7 दिसंबर, 2022 को दिल्ली के टाउन प्लाजा होटल से हुई थी। निकिता, दिल्ली के मालवीय नगर की रहने वाली थी। वहीं, पार्थ महाना कानपुर के जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी के हैं।जीवन साथी डॉट कॉम से दोनों परिवार संपर्क में आया था। उसके बाद शादी हुई थी। निकिता ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलसे पढ़ाई की थी। उसके पिता ऑटो चलवाते हैं। निकिता अपनी बहन मुस्कान और भाई रौनक से बड़ी थी। वहीं, पार्थ लखनऊ में सीमेंट का कारोबार करता है। दोनों की शादी में कई फेमस हस्तियां मौजूद रहीं। यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना, सिंगर हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस भी शादी में शामिल हुए थे।

बहन को मारता था पार्थ’

निकिता की बहन मुस्कान ने बताया कि उसे ससुरालवाले 10 लाख रुपए दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। 18 अक्टूबर को निकिता का पति उसे लखनऊ के मकान में लेकर आया था। रात में दोनों किसी पार्टी में शामिल हुए और फिर रात में घर लौटे। देर रात पार्थ ने फोन कर सूचना दी कि निकिता ने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया है। वह उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर जा रहा है मुस्कान ने कहा कि पार्थ माहना, निकिता को मारता था। ससुरालवाले उसे खाना भी सही से नहीं देते थे। सास दहेज न लेकर आने का ताना देती थी।
परिवार पहुंचा, तब तक निकिता की मौत हो चुकी थी सूचना मिलते ही मायके वाले दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुए। रविवार दोपहर लखनऊ पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि निकिता की मौत हो चुकी है।

गले पर चोट के निशान मिले

परिजनों ने बताया कि निकिता के गले और गर्दन पर चोट के गहरे निशान थे। इससे शक है कि उसकी हत्या की गई है। निकिता के मौसा ने आरोप लगाया कि पार्थ नशे की हालत में उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल में उसे छोड़कर भाग गया था।

मां सुनीता ने कहा- ‘शनिवार देर रात करीब 3:30 बजे पार्थ ने फोन करके कहा कि निकिता बहुत सीरियस है। लखनऊ आ जाओ। उसके बाद मैं सुबह 7:30 बजे तक फोन करके पूछती रही कि निकिता को क्या हुआ, लेकिन कुछ नहीं बताया। उन्होंने बताया- कहता रहा कि आ जाओ निकिता सीरियस है। सुबह मैंने पार्थ की ताई को फोन किया, तो उन्होंने बताया कि निकिता की मौत हो गई है। इसके बाद मैं परिवार सहित लखनऊ पहुंची। सुनीता ने कहा की यूपी के वरिष्ठ भाजपा नेता पार्थ के सगे ताऊ हैं। उनका पूरा सपोर्ट है। यह लोग पैसे वाले हैं। उनकी वजह से मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
मौसी बोली- शरीर पर पिटाई के निशान थे।

मौसी किरण ने बताया कि रात में बहन ने फोन करके बताया कि निकिता की तबीयत खराब हो गई है, हमें लखनऊ के लिए अभी निकलना होगा। मैंने उनसे पूछा कि वह कहां पर है, लखनऊ या कानपुर। उन्होंने बताया कि लखनऊ में है। मैंने उनसे कहा कि परेशान मत हो, पहले पूछो बच्ची कैसी है? दिवाली का टाइम है। आने का कन्वेंस भी नहीं मिल रहा था। जैसे-तैसे कुछ लोग फ्लाइट से आए और कुछ लोग गाड़ियों से। हम लोग जब लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में पहुंचे, तो हम लोगों को निकिता को दिखाया गया। उसके शरीर पर मार खाने के कई निशान थे। उसको मार के लटकाया गया है। फांसी लगाने का ड्रामा किया जा रहा है। अस्पताल में उसके ससुराल का कोई भी नहीं था। उसको लावारिस की तरह छोड़ करके चले गए थे। पुलिस भी नहीं थी। दीदी शिकायत के लिए कृष्णा नगर थाने आईं। थाने से अस्पताल भेज दिया गया।

FIR दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

निकिता के पिता राजेश कुमार ने पति पार्थ महाना, ससुर राजीव महाना, सास गीता महाना और ननद श्रेया महाना के खिलाफ दहेज हत्या की शिकायत दी है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।


Information is Life