कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life


कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा बैराज पुल पर लगे भीषण जाम में फंस गए। करीब 90 मिनट तक ट्रैफिक जाम में रुकने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा करते हुए प्रदेश सरकार के विकास दावों पर तंज कसा।
लखनऊ से कानपुर आ रहे अखिलेश यादव का काफिला गंगा ब्रिज पर वाहनों की लंबी कतार में फंस गया। जाम के कारण यातायात धीमा पड़ गया और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान सपा प्रमुख ने मौके का वीडियो बनाकर पोस्ट किया और सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल पर सवाल उठाए।
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि दावा किया जाता है कि लखनऊ से कानपुर की दूरी 45 मिनट में पूरी कराई जाएगी, लेकिन दो स्मार्ट सिटी के बीच गंगा ब्रिज पर लगने वाला 90 मिनट का जाम क्या उस योजना में शामिल है या फिर अनुपूरक बजट की तरह इसकी अलग से चर्चा होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जितना बताती नहीं है, उससे ज्यादा बातें छिपाती है।
सपा प्रमुख के इस पोस्ट के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष जहां इसे प्रदेश की ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवस्था की विफलता बता रहा है, वहीं भाजपा समर्थक इसे राजनीतिक टिप्पणी करार दे रहे हैं।
करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलने पर अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान भी किया।
जाम की घटना ने एक बार फिर कानपुर-लखनऊ मार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था और स्मार्ट सिटी दावों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।


Information is Life