Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

कानपुर : शहर में गंगा बैराज से लेकर शुक्लागंज तक गंगा रिवर फ्रंट बनाने की योजना है. पटना में गंगा किनारे बने मरीन ड्राइव की तर्ज पर यह रिवर फ्रंट बनाया जाएगा. कानपुर के विकास की दिशा में सरकार की प्राथमिकता एवं वीआईपी रोड पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए गंगा नदी के तट पर शुक्लागंज पर नए बनने वाले सेतु से संबद्ध करते हुए अटल घाट तक 9 किलोमीटर का फोर लेन सड़क मार्ग रिवर फ्रंट को संयुक्त करते हुए निर्माण की महत्वपूर्ण परियोजना की डीपीआर बनाए जाने हेतु सेतु निगम के अधिकारियों को कमिश्नर विजयेंद्र पण्डियन ने निर्देश दिए है।

कमिश्नर ने बताया कि कानपुर की इस बहु उद्देशीय परियोजना के अध्यन के लिए समन्वयक नीरज श्रीवास्तव के साथ लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, सेतु निगम और केडीए और नगर निगम के अधिकारियों ने पटना गंगा पथ रिवर फ्रंट का भ्रमण किया और उस परियोजना के आधार पर कानपुर के लिए गंगा मार्ग और रिवर फ्रंट परियोजना के लिए उक्त समिति ने संस्तुति दी और एनजीटी के प्रविधानों को ध्यान में रख प्रस्ताव बनाया ,जो कानपुर के लिए विजन 2050 के अंतर्गत प्रस्तावित योजनाओं में सम्लित करते हुए शासन को प्रेषित की गई ,शासन द्वारा निरंतर की जा रही समीक्षा में इस योजना की डीपीआर शासन ने माँगी है उसी के क्रम मे कानपुर रिवर फ्रंट तथा गंगा पथ परियोजना की डीपीआर बनाने के लिये सेतु निगम को कहा है जिसका समन्वय नीरज श्रीवास्तव करेंगे डीपीआर जल्दी और सार्थक बने इसके लिए समन्वयक नीरज श्रीवास्तव पटना परियोजना के निर्माण विभाग बिहार सड़क विकास निगम और योजना के कंसलटेंट से आवश्यक इनपुट्स लेने का कार्य करेंगे। वहीं कमिश्नर के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि पटना में गंगा में जो प्रदूषण आता है, उसे टैप करने तक की व्यवस्था रिवर फ्रंट बनाने के दौरान की गई है. रिवर फ्रंट के आसपास कई पार्क भी बनाए गए हैं. जिससे वहां पहुंचकर लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके. ऐसी ही व्यवस्था कानपुर में की जाएगी।

सालों पहले IIT कानपुर ने तैयार की थी स्टडी रिपोर्ट: कानपुर में गंगा रिवर फ्रंट बनाने को लेकर सालों पहले IIT कानपुर के प्रोफेसर्स ने अपनी ओर से स्टडी रिपोर्ट तैयार की थी. जिला प्रशासन के आला अफसरों का कहना था, उस समय रिवर फ्रंट के लिए बजट की व्यवस्था करना बहुत मुश्किल था. उस समय नेशनल गंगा रिवर बेसिन अथॉरिटी द्वारा इस प्रोजेक्ट को देखा जा रहा था. जिसे बाद में नमामि गंगे में बदला गया. हालांकि, अब कानपुर में गंगा रिवर फ्रंट बनाने के लिए तेजी से कवायद जारी है।

कानपुर में इन प्वाइंट्स से गंगा रिवर फ्रंट तक पहुंच सकेंग

अटल घाट, रानी घाट, पॉवर हाउस चौराहा, सरसैया घाट परिवार के साथ घूम सकेंगे, जाम से मुक्ति: जिला प्रशासन के आला अफसरों ने बताया कानपुर में गंगा रिवर फ्रंट बनने से लोग परिवार के साथ गंगा किनारे घूम सकेंगे. गंगा के आसपास आ-जा सकेंगे. जाम से बचने के लिए कई मोड़ ऐसे होंगे, जहां से शहर के रूट्स पर एंट्री मिल जाएगी. गंगा रिवर फ्रंट के साथ ही कानपुर में गंगा पथ बनाने की भी योजना है।

12 वर्ष पहले बना था रिवरफ्रंट बनाने का प्रस्ताव
रिवरफ्रंट योजना का प्रस्ताव 12 साल पहले वर्ष 2013 में बना था। इसका अध्ययन आईआईटी कानपुर ने किया था। वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के महानगर भ्रमण के दौरान तत्कालीन आयुक्त शालिनी प्रसाद, उपाध्यक्ष केडीए जयश्री भोज व समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण दिया था।


Information is Life