Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life


ऊंचे ओहदे वाले अफसरों की तैनाती में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस और भारी-भरकम हो गई है। कमिश्नरेट में अब आईजी रैंक के दो अफसर तैनात किए गए हैं। शासन द्वारा जारी तबादला लिस्ट में सोमवार को आईजी नीलाब्जा चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय बनाया गया है।

कानपुर : ऊंचे ओहदे वाले अफसरों की तैनाती में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस और भारी-भरकम हो गई है। कमिश्नरेट में अब आईजी रैंक के दो अफसर तैनात किए गए हैं। शासन द्वारा जारी तबादला लिस्ट में सोमवार को आईजी नीलाब्जा चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय बनाया गया है।

कमिश्नरेट के गठन के समय पुलिस आयुक्त का पद आईजी या एडीजी रैंक के अधिकारियों के लिए आरक्षित किया गया था। इसके अलावा यहां पर डीआईजी रैंक के दो अपर पुलिस आयुक्त के पद सृजित हैं।

आईपीएस आनंद प्रकाश तिवारी का हुआ था प्रमोशन
मगर शुरुआत से ही पुलिस आयुक्त के पद पर एडीजी रैंक के अधिकारी की तैनाती हो रही है। अपर पुलिस आयुक्त के पद पर डीआईजी रैंक के ही अधिकारियों की तैनाती हुई थी लेकिन प्रतिनियुक्ति पर आए आईपीएस आनंद प्रकाश तिवारी के प्रमोशन के बाद उन्हें यहीं पर संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय बना दिया गया था।

डीआईजी आनंद कुलकर्णी के तबादले के बाद लंबे समय से एक पद खाली चल रहा था। सोमवार को शासन द्वारा जारी लिस्ट में नीलाब्जा चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बनाया गया है।

आनंद प्रकाश तिवारी अब संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय होंगे। आईजी रैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती के बाद ऐसा माना जा रहा है कि जनपद की कानून व्यवस्था पहले से और अधिक बेहतर होगी।


Information is Life