नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

नजीराबाद थाना क्षेत्र के अशोक नगर इलाके में सनसनीखेज वारदात हुई है। सुसाइड की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो शव पंखे के कुंडे से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मायके वालों ने कारोबारी पति समेत 8 ससुररालीजनों पर दहेज हत्या का मुकादमा दर्ज कराया है।

कानपुर- शहर में हाईप्रोफाइल फेमश सब्जी मसाला उत्पाद के डिस्ट्रीब्यूटर की पत्नी की संदिग्ध हालात में शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने सब्जी मसाला कारोबारी पर पत्नी की हत्या के बाद शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर मृतका के पति सूर्यंश खरबंदा, सास निशा, फूफा भरत ग्रोवर, बुआ मीनाक्षी और अन्नु खुल्लर, बहनोई पुनीत कोटवानी, नन्द निकिता कोटवानी और तनया ग्रोवर के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और दहेज हत्या जैसी गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवाया है। जिसमें से फूफा और बुआ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं ससुरालीजन आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए है और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

काकादेव निवासी प्लास्टिक के जरीकैन की फैक्ट्री संचालक पवन ग्रोवर ने बेटी आंचल की शादी 9 फरवरी 2019 को नजीराबाद थानांतर्गत अशोक नगर निवासी नामचीन सब्जी मसाला उत्पाद के डिस्ट्रीब्यूटर सूर्यांश खरबंदा से की थी। शुक्रवार रात करीब दो बजे सूर्यांश के घर से पुलिस को आंचल के आत्महत्या करने की सूचना दी गई। इसपर पुलिस सूर्यांश के घर पर पहुंची तो आंचल का शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटक रहा था। घर से सूर्यांश समेत सभी परिवारी सदस्य फरार थे। इसपर पुलिस ने मायके में घटना की सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पवन ग्रोवर, उनके बेटे अक्षय ग्रोवर व रिश्तेदार अशोक नगर पहुंच गए। पिता पवन ग्रोवर ने बताया कि शादी के बाद से बहन को दहेज के लिए सूर्यांश अक्सर तंग करता था। अपनी हैसियत से ज्यादा उसे दहेज दे चुके थे लेकिन सूर्यांश लगातार उनपर लगातार कारोबार के लिए 70 लाख देने का दबाव बना रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सूर्यांश के अन्य युवतियों से अवैध संबंध हैं और वह उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। 12 नवंबर को जेवर चुराकर सूर्यांश ले जाने लगा तो आंचल ने देख लिया। इसपर आंचल ने पुलिस को सूचना दी लेकिन सूर्यांश के दबाव में पुलिस कर्मी वापस लौट गए। इसके बाद 13 नवंबर को फिर सूर्यांश और आंचल के बीच जेवर को लेकर बहस हुई लेकिन पुलिसने कोई कार्रवाई नहीं की।

पिता पवन ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से सूर्यांश का हौसला बढ़ गया और उसने आंचल की हत्या करके आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पंखे के कुंडे से फांसी के फंदे पर लटका दिया। एसीपी नजीराबाद संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आंचल की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

वायरल

वायरल व्हाट्सएप चैट से घटना में नया मोड़ आ गया। परिवार वालों का दावा है कि बेटी आंचल ने चैट के जरिए अपनी और दो साल के बेटे आयांश की जान का खतरा बताया था। यह मैसेज 15 नवंबर की शाम 07 बजकर 53 मिनट पर किया गया है। अपनी चैट में आंचल लिखती हैं कि पापा मेरी बात ध्यान से सुनिए मेरी और आयांश की जान को खतरा है। किरण और राधा दोनों लड़कियां मिली हुई हैं। इस साजिश में। आगे लिखा कि आप प्लीज पुलिस को इंफार्म कर दीजिए।


Information is Life