Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर में फर्जी एफआईआर दर्ज कराने का उद्योग फल-फूल रहा है। जमीनों पर अवैध कब्जे और गलत कामों का विरोध करने या शिकायत करने वाले खिलाफ रेप और पाक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में झूठी एफआईआर दर्ज कराकर उसका चरित्र हनन ही नहीं जेल भिजवा दिया जाता है। बीते 7 से 8 सालों में अफसरों से साठगांठ कराकर इस तरह की सैकड़ों एफआईआर दर्ज कराकर सफेद पोश माफियाओं ने लोगों का जीवन तबाह कर दिया है। यह शिकायत सांसद ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से की है। इसकी जांच के लिए पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी का गठन किया है।

कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि सांसद अशोक कुमार रावत ने उनसे एक शिकायत की है। शिकायत पत्र के जरिए बताया कि कुछ संगठित अपराधी गिरोह और इनके संरक्षण दाता सफेदपोश माफिया अपने विरोधियों के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज कराने का एक उद्योग चल रहे हैं। शहर में सक्रिय माफिया गिरोह जमीनों पर अवैध कब्जा करने और अपनी आपराधिक गतिविधियों के विरोध में खड़े होने वाले लोगों के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो और अन्य गंभीर धाराओं के झूठे मुकदमे दर्ज कराकर निर्दोष व्यक्तियों को ब्लैकमेल करते हैं। इसके तहत, पीड़ितों को या तो अपराधी घोषित कर दिया जाता है या फिर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर उनसे भारी धनराशि वसूली जाती है।

इस तरह के मामलों की निष्पक्ष जांच हेतु एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की जाए, जो विगत 7-8 वर्षों में दर्ज हुए ऐसे मुकदमों की विस्तृत जांच कर सके। साथ ही, फर्जी मुकदमे दर्ज कराने वाले पेशेवर वादियों और उनके पीछे सक्रिय माफियाओं को बेनकाब कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके जेल भेजा जा सके।

गिरोह के शिकार दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत

कानपुर पुलिस कमिश्नर ने पब्लिक से अपील की है कि अब तक जिन लोगों के खिलाफ रेप, पाक्सो और रंगदारी समेत अन्य झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। वह सभी लोग अपने मामलों की शिकायत एसआईटी के सामने पेश होकर कर सकते हैं। उनके मुकदमों की समीक्षा की जाएगी। इससे कि साफ हो सके कि उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई थी और इस तरह के गिरोह के खिलाफ एक्शन ले सकें।

गठित SIT के सदस्य

डीसीपी क्राइम – अध्यक्ष, मोबाइल नंबर-9454400576

एडीसीपी क्राइम – अंजलि विश्वकर्मा, मोबाइल नंबर-9454401073

एडीसीपी ईस्ट, मनोज कुमार पांडेय, मोबाइल नंबर-9454401076

एडीसीपी साउथ, महेश कुमार, मोबाइल नंबर-9454400684


Information is Life