Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life


कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट चौंपियनशिप में धामपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये दो-दो खिताब जीतने में बाजी मारी। राघव वशिष्ठ ने पुरुष वर्ग के साथ ही बालकों के अंडर-19 में विजेता होने का श्रेय प्राप्त किया। इसी तरह फाबिया नफीस ने महिला वर्ग के अलावा अंडर-17 वर्ग की स्पर्धा का खिताब भी सिरमौर किया।


द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) व कानपुर स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के सयंुक्त तत्वावधान में हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश औद्योगिक विभाग सह प्रबंधक सुश्री अर्चना ने बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार प्रदान किये। कानपुर स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने मुख्य अतिथि के अलावा यूपी स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के सचिव विनय पांडे, टीएसएच के सीईओ प्रणित अग्रवाल के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर वाही उल्लास शिवराज शाह यतींद्र बाजपेई जी आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक मे धीरज सिंह पटेल, विशाल राणा, राजेन्द्र कश्यप, अंश, गुनगुन सिंह व कृष्ण ने निभाई।
फाइनल मैचों के परिणाम इस तरह रहे-
बालक वर्ग अंडर 11 में धामपुर के अगम तोमर वाराणसी के आदर्श प्रजापति को 3 -0 से हरा कर विजेता बने। बालक वर्ग अंडर 13
वर्ग में धामपुर के काव्य शंकर ने धामपुर के ही रोहन सैनी को 3 – 0 से हराया। बालक वर्ग अंडर 15’में धामपुर के आरुष शर्मा प्रयागराज के मधुर आनंद को 3 -1 से हरा कर विजेता रहे। बालक वर्ग अंडर 17 वर्ग में धामपुर के अभिनव तोमर ने नोएडा के अरनव खंडेलवाल को 3 – 0 से पराजित किया। बालक वर्ग अंडर-19 धामपुर के राघव वशिष्ठ ने प्रयागराज के अंकित पटेल को 3 – 1 से हराकर फाइनल में विजेता होने का गौरव हासिल किया। इसी तरह बालिका वर्ग अंडर 17 में धामपुर की फाबिया नफीस धामपुर की ही अरोमा को 3 – 0 से हरा कर विजेता बनीं। पुरुष वर्ग के मुकाबले में धामपुर के राघव वशिष्ठ ने बड़ा उलट फिर करते हुए धामपुर के र उदय भारती को 3 – 2 से हराकर पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया। इसके पहले महिला वर्ग की खिताबी भिडं़त में धामपुर की फाबिया नफीस ने धामपुर की ही खुशबू को 3 – 0 से हरा कर विजेता ट्राफी अपने नाम की।


Information is Life