Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने अपना 36वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया. इस मौके पर विधायक अमिताभ बाजपेयी और इरफ़ान सोलंकी ने पत्रकार अभय त्रिपाठी को गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के हिंदी पत्रकार भवन में जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

धूमधाम से मनाया गया पत्रकार अभय त्रिपाठी का जन्मदिन श्री त्रिपाठी ने केक काटकर पत्रकारों और विधायकों को खिलाया. इस मौके पर मौजूद सैकड़ों पत्रकार, राजनीतिक व्यापारिक और सामाजिक लोगों ने अभय त्रिपाठी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों का प्यार और समर्थन की वजह से उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है. मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन ठीक से करुँ एवं पत्रकारों हरसंभव सहयोग करूं. मेरा एक ही मकसद है कि मेरे प्रयास में कोई कमी ना रह जाये।

यूपीटीवी लाइव के सम्पादक एवं जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने एक दशक पहले पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा था, हालांकि उन्होंने बहुत कम समय में ही कई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही लोगों की सेवा भाव के साथ की थी। अभय त्रिपाठी ने uptvlive.com की शुरुआत 2013 में की थी। आज यूपीटीवी लाइव नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और संस्थान ने बहुत कम समय में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। uptvlive की सफलता में अभय त्रिपाठी की अहम भूमिका है। उनको कड़ी मेहनत करने वाले और एक जूझारू पत्रकार के तौर पर जाना जाता है। वही अभय त्रिपाठी कानपुर जर्नलिस्ट क्लब की भी महामंत्री के पद पर रहते हुए संस्था की कमान संभाल रहे हैं। कानपुर पत्रकारिता जगत में जर्नलिस्ट क्लब ने एक मशाल की भूमिका निभाई है जिसमें अभय त्रिपाठी का अहम योगदान है।


Information is Life