Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

पीड़ित किसान

यूपी में दूसरी बार सरकार बनने के बाद सीएम योगी का अवैध कब्जों को लेकर सख्त रुख अतियार किए हैं। इसके बावजूद भू माफियों के हौसले बुलंद है। ऐसा एक मामला कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ दबंगों ने बुजुर्ग किसान के बंद मकान में कब्जा कर लिया और पुलिस में शिकायत करने पर धमका रहे है। पीड़ित किसान ने पुलिस आयुक्त के यहाँ न्याय की गुहार लगाई जहां पुलिस आयुक्त की स्टाफ अफसर अंकिता सिंह ने थाना हनुमंत विहार पुलिस को एफआईआर के निर्देश दिए है।

पीड़ित किसान के अधिवक्ता अनिल कुमार सचान

पुलिस आयुक्त कार्यालय में गुरुवार को थाना हनुमंत विहार के उस्मानपुर में रहने वाले मिहीलाल ने बताया कि वो अक्सर बीमार रहता है। इसलिए पिछले तीन वर्ष से वो अपने गाँव भीमसेन में रहता है। उसका उस्मानपुर स्थित पुस्तैनी मकान बन्द था। जिसका फायदा उठाते हुए पड़ोस में रहने वाले दबंग सतीश मौर्या, सतेन्द्र मौर्या, जितेन्द्र मौर्या और राकेश मौर्या ने मकान का ताला तोडकर जबरन घुस गए और सारा सामान गायब कर मकान पर कब्जा कर लिया।

बकौल मिहीलाल बीती 10 जून को जब वो अपने गाँव से पुस्तैनी मकान पर आया तो देखा की मकान पर एक वकील का बोर्ड लगाकर सतीश मौर्या, सतेन्द्र मौर्या व जितेन्द्र मौर्या और राकेश मौर्या ने कब्जा कर लिया है। और पीड़ित के विरोध करने पर उसे धमकाया जिसकी शिकायत थाना हनुमंत विहार से लेकर डीसीपी साउथ तक से की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की आरोप है कि बुधवार को मिहीलाल को जितेंद्र मौर्या और सतीश मौर्या ने जबरन रोक कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए दबंगो ने रंगदारी माँगी जिसके बाद से पीड़ित मिहीलाल दहशत में जीने को मजबूर है।


Information is Life