Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर- यूपी विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नवीन भाटिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क़िदवई नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विवेक द्विवेदी के ऊपर आरोपों की झड़ी लगा दी उन्होंने पत्रकारों को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले आप नेता विवेक द्विवेदी जो कि मौजूदा समय मे आप पार्टी से क़िदवई नगर विधानसभा से विधायकी का चुनाव लड़ रहे है ने अपने साथियों के साथ मिलकर नवीन और उनकी पत्नी के साथ सरेआम मारपीट कर रंगदारी मांगी थी जिसपर नवीन ने विवेक द्विवेदी और उनके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन नौबस्ता पुलिस द्वारा आज तक कार्यवाही नही की गई नवीन के अनुसार उन्होंने डीसीपी साउथ और तत्कालीन पुलिस कमिश्नर से भी न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन राजनैतिक रसूक के चलते कार्यवाही नही हुई बल्कि आरोपियों के हौसले इतने बुलन्द है कि वो लगातार धमका रहे है नवीन ने कहा कि अगर उनको या उनके परिवार के साथ कोई घटना घटित होती है तो उसके जिम्मेदार विवेक द्विवेदी और उनके गुर्गे होंगें।

यह है पूरा मामला

नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत किदवई नगर में कैलाश विला अपार्टमेंट के मालिक नवीन भाटिया ने बताया कि उसके अपार्टमेंट में खुद को आम आदमी पार्टी का नेता बताने वाले संदीप त्रिपाठी ने फ्लैट लिया है वह दबंग और गुंडा किस्म का इंसान है दरअसल 11 सितंबर 2020 को संदीप त्रिपाठी ने अपार्टमेंट की बेसमेंट में आम आदमी पार्टी की एक बैठक बुला ली जिसमें 40 से अधिक लोग मौजूद थे और यह लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे इस मामले में नवीन ने शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था और जब नवीन भाटिया अपनी पत्नी के साथ 19 सितंबर 2020 को अपार्टमेंट में पहुंचा तो पहले से ही संदीप त्रिपाठी ने विवेक द्विवेदी समेत अपने अन्य साथियों को बुला रखा था। जो नवीन भाटिया और उसकी पत्नी पर हमलावर हो गए देखते ही देखते एक दर्जन दबंग नवीन भाटिया और उसकी पत्नी को सरेराह पीटने लगे और नौबस्ता पुलिस मूकदर्शक बनी वीडियो बनाती रही थी पूरे मामले में जब नवीन भाटिया ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल कर जान का खतरा भी बताया तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था लेकिन डेढ़ साल बीतने के बाद भी दबंगो पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


Information is Life