Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर देहात :मेवाड़ धर्म प्रमुख रोहित गोपाल सूतजी ने 14 फरवरी 1981 में डकैत फूलन देवी व उनके साथियों के हाथों मारे गए लोगों के परिजनों को न्याय दिलाने की मुहिम छेड़ी है। उन्होंने कहा कि घटना के 42 वर्ष गुजरने के बाद भी न्याय न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। पीड़ित परिजनों को पांच-पांच करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने का काम किया जाएगा।

राजपुर कस्बा के शिवधाम वाटिका पहुंचे धर्म प्रमुख ने सोमवार को बेहमई कांड में मारे गए कस्बा निवासी रामऔतार व तुलसीराम के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना के समय तत्कालीन सरकार ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया था। घटना के 42 वर्ष बीतने के बावजूद किसी भी सरकार ने इन्हें न्याय दिलाने का काम नहीं किया। इसीलिए साधू-संतों को इनकी हक की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतरना पड़ा।

रोहित गोपाल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के नेता बनने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य, एससीएसटी के नेताओ व मुस्लिम वर्ग के नेता बने ओवैसी ने भी इन पीड़ितों को न्याय नहीं दिलाया। कहा कि अब ये आंदोलन रुकने वाला नहीं है। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील एपी सिंह की तरफ से याचिका दायर कराई जाएगी। इसके बाद धर्म प्रमुख का काफिला बेहमई गांव रवाना हो गया। वहां शहीद स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

क्या है बेहमई हत्याकांड?

देश में 42 साल पहले एक ऐसा हत्याकांड हुआ था जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था. दिल दहला देने वाले इस घटना में आरोप है कि अपने साथ हुए गैंगरेप का बदला लेने के लिए 14 फरवरी, 1981 को फूलन देवी और उसके गैंग के कई अन्य डकैतों ने कानपुर देहात में यमुना के बीहड़ में बसे बेहमई गांव में 20 लोगों को एक लाइन में खड़ा करके सभी को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी थी। इनमें 17 लोग ठाकुर बिरादरी के थे। वारदात के दो साल बाद तक पुलिस फूलन को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इस हत्याकांड के बाद से ही फूलन देवी को ‘बैंडिट क्वीन’ कहा जाने लगा। इस केस पर आज तक फैसला नहीं आ सका है। कानपुर देहात के बीहड़ क्षेत्र बेहमई में हुए इस हत्याकांड के बाद गांव के लोगों ने मारे गए लोगों की याद में स्मारक बनाया है. एक पत्थर पर उन सभी का नाम लिखा हुआ है।

1983 में सरेंडर, बनीं सांसद, फिर हत्या
1983 में फूलन ने कई शर्तों के साथ मध्य प्रदेश में आत्मसमर्पण किया था। 1993 में फूलन जेल से बाहर आईं। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर मिर्जापुर लोकसभा सीट से दो बार सांसद भी बनीं। 2001 में शेर सिंह राणा ने फूलन देवी की दिल्ली में उनके घर के पास हत्या कर दी थी।


Information is Life