Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

यूपी के कानपुर (Kanpur) में इंडिया गठबंधन (India Alliance) के लोकसभा प्रत्याशी और समाजवादी पार्टी के विधायक समेत 200 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. इन पर आरोप है कि आदर्श आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन किया है, साथ ही सरकारी काम में बाधा भी डाली. बता दें कि बीते दिनों इंडिया गठबंधन के नेताओं और पुलिस के बीच थाने में नोकझोंक हो गई थी।

UP News: कानपुर पुलिस (Kanpur police) ने INDIA ब्लॉक के लोकसभा प्रत्याशी (India Alliance Lok Sabha candidate) और सपा विधायक समेत 200 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि पुलिस से गलत भाषा का प्रयोग किया गया और सरकारी काम में बाधा डाली गई. दरअसल, ईद के दिन इंडिया गठबंधन के नेताओं और पुलिस के बीच कई घंटों तक बहस होती रही थी. थाने के अंदर सपा विधायक ने एसीपी को चैलेंज तक कर दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

इस मामले को लेकर पनकी थाने की पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सपा नेता सम्राट विकास यादव को हिरासत में ले लिया गया था. इसके बाद सपा और कांग्रेसी नेता भड़क गए और थाने का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए थे. समाजवादी पार्टी विधायक ने आक्रामक होते हुए चैलेंज कर दिया था कि औकात हो तो यही कार्रवाई रामनवमी के दिन करके दिखाओ. इसी वीडियो के आधार पर थाने की cctv रिकॉर्डिंग निकाली गई और पुलिस ने जांच करके अब केस दर्ज कर लिया है।

क्या था पूरा मामला

कानपुर पुलिस के मुताबिक, अरमापुर ईदगाह में परंपरागत तरीके से इस बार भी नमाज होनी थी. सभी व्यवस्थाएं ठीक थीं. समाजवादी नेता सम्राट विकास के लोग स्टॉल में पार्टी का फ्लेक्स लगाकर लस्सी बांट रहे थे. इस मौके पर मौजूद पुलिस ने आदर्श आचार संहिता (MCC) के चलते इसे हटाने को कहा तो सपा नेता सम्राट विकास पुलिस से ही भिड़ गए. इसके बाद डीसीपी विजय ढुल भी वहां पहुंच गए और सपा नेता से उनकी नोकझोंक शुरू हो गई.

कानपुर पुलिस ने आरोप लगाया है कि सपा नेता लोगों को सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए भी उकसा रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए सपा नेता को हिरासत में ले लिया और पनकी थाने ले आई. इंडिया गठबंधन के नेताओं को इस बात का पता चला तो वह सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा के नेतृत्व में थाने पहुंच गए।

थाने पहुंचकर जब इंस्पेक्टर से बात कर रहे थे तो पनकी इंस्पेक्टर मानवेन्द्र सिंह ने उन्हें उच्च अधिकारियों पास जाने की सलाह दी. इतने में सपा विधायक नाराज हो गए और इंस्पेक्टर को खरी-खोटी सुना दी. इसके बाद एसीपी को मौके पर भेजा गया. सपा विधायक ने एसीपी को भी चैलेंज दे डाला और औकात की बात कर दी थी और कहा था कि यही कार्रवाई रामनवमी में करके दिखाना, तब हम देखेंगे आपकी हैसियत.

सपा विधायक ने कहा था कि आप धर्म के आधार पर भेदभाव करेंगे. उसका कसूर इतना है कि वह सपा का नेता है. इसके बाद सभी नेता धरने पर बैठ गए और थाने के बाहर भीड़ जमा होने लगी थी. पुलिस ने भारी फोर्स मौके पर बुला ली थी. INDIA ब्लॉक के नेताओं ने अल्टीमेटम दिया था कि या तो सपा नेता को छोड़ा जाए या फिर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की?

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान थाने पर उपलब्ध CCTV फुटेज निकाली गई. जब वीडियो देखा गया तो स्पष्ट हो रहा है कि आचार संहिता का उल्लंघन किया गया. धारा 144 का भी उल्लंघन हुआ है. आरोपियों ने थाने में आक्रामक भाषा का प्रयोग करते हुए धरना प्रदर्शन किया, जिसके कारण लगभग एक घंटे से अधिक समय तक सरकारी कार्य बाधित रहा, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी पर केस दर्ज किया है।


Information is Life