कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life

कानपुर में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर शुक्रवार को एक युवती जमीन पर बैठ गई। चिल्लाते हुए बोली जब तक मुझे इंसाफ नहीं मिलेगा, यहीं बैठूंगी। युवती के हंगामा करने पर एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह पहुंची, तो युवती रोते हुए उनके पैरों में गिर पड़ी बोली अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला, तो यहीं जान दे दूंगी। पनकी थाने में तैनात सिपाही ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फिर गर्भपात कराया। इसके बाद शादी से मुकर गया।

सिपाही के खिलाफ तहरीर दी तो मुकदमें से बचने को शादी करके तीन महीने अपने साथ रखा और फिर अब घर से भगा दिया। मामले का संज्ञान लेकर एडीसीपी ने पनकी थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कल्याणपुर के बारासिरोही वकील नगर में रहने वाली युवती ने बताया कि कौशांबी जिले के सिराथू थानाक्षेत्र के डोलची डोरमा निवासी अभिषेक कुमार मौर्या यूपी पुलिस में सिपाही है। मौजूदा समय में वह पनकी थाने में तैनात है।

आर्य समाज मंदिर में शादी की
युवती के मुताबिक, वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात सिपाही अभिषेक से हुई थी। इसके बाद सिपाही ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर संबंध बनाकर उसे गर्भवती कर दिया। फिर जबरन गर्भपात कराया और बाद में शादी से मुकर गया। युवती ने बताया कि उसने सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म और फिर गर्भपात कराने की तहरीर दी, तो मुकदमे से बचने के लिए 5 अप्रैल 2023 को आर्य समाज मंदिर में शादी की और कोर्ट में रजिस्ट्रेशन भी कराया।

मारपीट, गर्भपात कराने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर
इसके बाद अपने साथ तीन महीने अयोध्या में तैनाती के दौरान रखा। इसके बाद मारपीट करके घर से भगा दिया। युवती का आरोप है कि सिपाही ने धमकाते हुए कहा कि दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए मजबूरी में शादी की है। अब वह उसके साथ नहीं रहेगा। युवती ने पुलिस कमिश्नरेट में शिकायत की, तो आरोपी सिपाही के खिलाफ पनकी थाने में मारपीट, गर्भपात कराने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की। आरोप है कि उसी थाने में तैनाती के चलते साठगांठ से गर्भपात जैसी गंभीर धाराओं में उसे राहत दे दी गई और गिरफ्तारी नहीं की गई।
सिपाही पर कार्रवाई का भरोसा दिया
इसके बाद तीन महीने से पनकी थाने से डीसीपी और पुलिस कमिश्नर दफ्तर के चक्कर काट रही थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते शुक्रवार को वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर बैठ गई। एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह उसे समझाने पहुंची तो हाथ जोड़ते हुए उनके पैरों में गिर पड़ी। इसके बाद एडीसीपी ने उसे अपने दफ्तर में बैठा कर बात की और सिपाही पर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब वह शांत हुई।
आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश पनकी थानाध्यक्ष को दिए हैं। मामले में जल्द सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अमिता सिंह, एडीसीपी महिला अपराध
पुलिस ऑफिस में सिपाही की बाइक को पकड़ा
जिस दौरान युवती अपनी बहन के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची थी। उसी दौरान आरोपी सिपाही अभिषेक भी वहां पहुंचा। सिपाही की बाइक देख युवती भड़क गई। सिपाही की बाइक से सटाकर अपनी स्कूटी खड़ी कर दी और निगरानी के लिए बहन को बैठा दिया, ताकि सिपाही स्कूटी न ले जा सके। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा मिलने पर युवती अपनी बहन के साथ स्कूटी लेकर वहां से चली गई।


Information is Life