कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

विज्ञापन

Kanpur Accident कानपुर में एक ही रात में दूसरा बड़ा हादसा हो गया मुंडन कराने विध्यांचल जा रहे पिकअप का टायर पंक्चर हो गया जिसका टायर बदलते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगो की मौत और दस लोग घायल हुए हैं।

कानपुर : चकेरी के अहिरवा हाईवे पर अज्ञात ट्रक ने हाईवे किनारे खड़े पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान पिकअप में सवार 15 लोग घायल हो गए। जो बच्चे का मुंडन कराने कानपुर से विंध्याचल जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए काशीराम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। 10 घायलों को एलएलआर अस्पताल हैलट रेफर कर दिया गया।

नौबस्ता के उस्मानपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सुनील पासवान लोहे के कारखाने में काम करते थे। परिवार में पत्नी रेनू और बेटी सोना 2 वर्षीय बेटी त्रिशा और बेटा प्रिंस है। स्वजन ने बताया कि वह अपनी बेटी त्रिशा का मुंडन कराने के लिए शनिवार देर रात पिकअप से विंध्याचल जाने के लिए निकले थे।

इस दौरान चकेरी के काशीराम कॉलोनी में रहने वाले उनकी ससुराल के लोग भी पिकअप में मौजूद थे। रास्ते में अहिरवा हाईवे पर पिकअप का टायर पंचर हो गया। इस दौरान ढकना पुरवा निवासी पिकअप चालक 20 वर्षीय सूरज ने पिकअप को किनारे खड़ा किया।

इसके बाद ड्राइवर पिकअप का पहिया बदल रहा था। पहिया ठीक होने के बाद जैसे ही सभी पिकअप में बैठने लगे। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार कर भाग निकला। हादसे के दौरान पिकअप मैं बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कांशी राम ट्रामा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टर ने सुनील पासवान,उनकी मां 60 वर्षीय रामा देवी, बहन 40 वर्षीय की गुड़िया, साली 17 वर्षीय कसक और ड्राइवर 20 वर्षीय सूरज को मृत घोषित कर दििया। जबकि उनका साला आकाश, बेटा प्रिंस, बेटी त्रिशा, पत्नी रेनू, भांजा प्रथम, सास रानी, मौसी रीता, रेखा, प्रिया, कुटपुट को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
वही घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में पुलिस आयुक्त बी पी जोगदण्ड, सँयुक्त पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी मौके पर पहुँचे घायलों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भिजवाया गया।

थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत अहिरवां फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी,जिससे हादसे में 05 लोगों की मृत्यु व 10 लोग घायल हो गये। घायलो को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया है व मृतकों को मोर्चरी हाउस भेजा गया। उच्चाधिकारीगण मौजूद है,अन्य कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस आयुक्त बी पी जोगदण्ड


Information is Life