Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

यूपी सरकार ने साल 2015 में सीसामऊ में हुए हिन्दू-मुस्लिम के बीच हुई हिंसा मामले में आरोपियों पर से केस वापस लेने की घोषणा की है. आरोप है कि सपा विधायक इरफान सोलंकी के दबाव में इन्हें दंगे का आरोपी मानते हुए जेल भेजा गया था. साल 2015 में दर्शनपुरवा इलाके में नवरात्रि और मोहर्रम एकसाथ पड़े थे. ऐसे में नवरात्रि में भंडारे के बीच से मोहर्रम का ताजिया निकाला गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी से शुरू हुई और फिर ये हिंसा तक पहुंच गई. इस हिंसा को लेकर दर्शन पुरवा क्षेत्र के करीब 50 लोगों को पुलिस ने चिन्हित किया था लेकिन, उस वक्त सपा की प्रदेश सरकार थी और इरफान सोलंकी यहां से विधायक थे।

32 लोगों पर लगे मुकदमे होंगे वापस
आरोप लगा कि इरफान सोलंकी के दबाव में 32 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर जेल भेज दिया था. लेकिन, अब जब खुद इरफान सोलंकी जेल में हैं और सीसामऊ सीट पर उपचुनाव हो रहा है ऐसे में बीजेपी ने नई बिसात बिछा दी है. बीजेपी ने चुनावी फ़ायदा लेने के लिए इन सभी पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का फैसला लिया है।

मुकदमे वापस होने के बाद आरोपियों ने इस पर ख़ुशी जताई है. इसी मामले में आरोपी मनीष ने कहा कि वो हर साल माता के भंडारे का आयोजन करते थे उस साल भी कार्यक्रम कर रहे थे लेकिन, दूसरे पक्ष ने भंडारे की ओर से जुलूस निकाला. इसी दौरान मामूली सी बात में बवाल हो गया. मनीष ने कहा कि इसके बाद अन्य लोगों के साथ उनके खिलाफ भी मुक़दमा दर्ज कर लिया गया था।

योगी सरकार ने किया फैसला
एक और आरोपी सौरभ ने कहा कि उसका भाई पवन भंडारे के कार्यक्रम में मौजूद था. वो तो अपने घर पर ही थे लेकिन जब बवाल हुआ तो सपा विधायक के दबाव में आकर उन्हें भी आरोपी बना दिया गया. लेकिन, अब शासन स्तर पर इन पर लगे मुक़दमों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कानपुर जिला न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता दिलीप अवस्थी ने भी इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि इन 32 लोगों पर सपा सरकार के दवाब में मुकदमा लिखा गया था. ये सभी गरीब तबके से ताल्लुक रखते है और रोज कमाने-खाने वाले लोग थे. सरकार ने इस मुकदमे को वापस लेने का फैसला किया है शासन की ओर से जो पत्र आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Information is Life