कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life

Unique party : शादी का माहौल लोगों में गजब का उत्साह भर देता है. शादी के काम और जिम्मेदारियों के कारण कई लोग घर की शादी में एंजॉय भी नहीं कर पाते. लेकिन आप सोचिए शादी तो हो लेकिन कोई जिम्मेदारी न हो तो कैसा रहेगा? शादी हो और जिम्मेदारी ना हो यह वह सपना है जो अभी तक सपना था जिसे कानपुर में पहली बार रोटरी क्लब ऑफ सूर्य ने हकीकत में बदल दिया फेक वेडिंग पार्टी के जरिए।

दरअसल, इस फेक वेडिंग्स में ना असली दूल्हा था, ना दुल्हन, लेकिन मेहंदी, ढोल, सजावट से लेकर ढेर सारी मस्ती तक बाकी हर चीज बिल्कुल असली शादी जैसी मौजूद थी. ये ट्रेंड देश में तेजी से पॉपुलर हो रहा है, जहां लोग सिर्फ फन और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए ‘शादी’ अटेंड कर रहे हैं।

शनिवार को रोटरी क्लब आफ कानपुर सूर्य ने इंडियन शादी की तर्ज पर मैनावती मार्ग स्थित प्रेसिडेंट रायल हाल में फेंक शादी पार्टी का आयोजन किया। पार्टी का ड्रेस कोड देसी था, बिल्कुल शादी जैसी थी डेकोरेशन पार्टी के लिए हॉल को पीले और गुलाबी रंग की डेकोरेशन और गेंदे के फूलों से बिल्कुल शादी की तरह सजाया था। वहां अलग-अलग स्पॉट्स पर फोटो बूथ्स भी बने थे, जहां पर सभी फोटो क्लिक करा सकते थे। इतना ही नहीं पार्टी में किसी असली शादी के संगीत फंक्शन की तरह मेहंदी आर्टिस्ट भी मौजूद थे, जो मेहमानों के हाथों में मेहंदी लगा रहे थे।

पार्टी में पंजाबी और हिंदी गानों की प्लेलिस्ट थी और ढोल वालों ने माहौल को और भी ज्यादा एनर्जेटिक बना दिया था। पार्टी में शादी की सभी रस्मों के साथ हास्य का पुट शामिल रहा। शादी समारोह में दूल्हा.. दुल्हन गायब हो जाते हैं। इस बीच उनको ढूंढने के साथ मेहंदी से लेकर शादी तक की रस्मों को निभाया जाता है। क्लब के सदस्यों ने नृत्य व गायन से समा बांध दिया। लड़की की मां व लड़के के पिता के बीच नोकझोंक ने इस काल्पनिक विवाह को और भी रोचक बना दिया।

पंडित की भूमिका आरके सफ्फड़ ने निभाई। क्लब के अध्यक्ष प्रदीप खंडेलवाल, अलका निवेटिया, रंजना सफ्फड़, ओमप्रकाश डालमिया, शरद अग्रवाल, सुरभी अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, बाल किशन, सुमन खंडेलवाल, मनोज गुप्ता, सजीव गुप्ता आदि रहे।

नकली शादी बन रही मुनाफे का मार्केट
भारत में नकली शादी जैसे इवेंट तेजी से बढ़ रहे हैं और रोजगार व कमाई का बड़ा जरिया बन रहे हैं। कुछ अनुमान इस ओर बढ़ा इशारा कर रहे हैं। 2025 में फेक वेडिंग बजट इवेंट (₹1,500-₹3,000) 42.6% हिस्सेदारी बना लेंगे। अकेले जेनरेशन Z (18-26 वर्ष) का मार्केट में 36.6% हिस्सा होने की उम्मीद है। हैरान करने वाली बात है कि दिल्ली में ₹10 लाख के बजट वाली एक नकली शादी कथित तौर पर पहली ही रात में मुनाफ़े में बदल गई।

यह इवेंट कैसे मुनाफे का बड़ा सौदा साबित हो रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ज़ेप्टो ने खुले तौर पर एक “ग्रेट इंडियन फेक वेडिंग” इवेंट का टीज़र जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि क्विक कॉमर्स ब्रांड भी इसे निवेश के लिए एक बेहतरीन जगह मानते हैं।


Information is Life