Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर शहर में आतंक का पर्याय बना शाहिद पिच्चा आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो ही गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को शाहिद के पास से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस मिले है। शाहिद के ऊपर कानपुर के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत 43 मुकदमे दर्ज है। शाहिद बीएनएस में नामजद वांछित और 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।


डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चमनगंज थाना क्षेत्र के सईदाबाद स्थित उसके घर पर देर रात दबिश दी थी। पुलिस के आने की खबर पाकर शाहिद घर के पीछे के रास्ते से भाग निकला था। पुलिस ने पैदल और गाड़ियों से उसका पीछा किया। डिप्टी पड़ाव के पास पुलिस ने शाहिद को घेर लिया और रुकने की चेतावनी दी। पुलिस से घिरा पाकर शाहिद ने देशी तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए गोली चलाई, जिससे शाहिद के दाहिने पैर में गोली लगी और वो घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया और घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार ने बताया कि यह शातिर अपराधी है, इस पर लूट और मर्डर जैसे मुकदमे दर्ज है, जिसमें यह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि पहले यह मुंबई में छुपा हुआ था। पुलिस टीम एक महीने से इसकी तलाश कर रही थी। जब यह मुंबई से लौटा तब से अपने घर में ही रह रहा था। पुलिस को लगातार इसकी सूचना मिल रही थी। रात करीब तीन बजे पुलिस ने दबिश दी जिसके बाद यह पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगा था। जिसके बाद मुठभेड़ के दौरान इसको गिरफ्तार किया गया है।


Information is Life