कानपुर : कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे पुलिसकर्मियों को जांच में दोषी पाए जाने वाले 141 पुलिसकर्मियों में 47 लोगों ने जांच अधिकारी के आदेश के खिलाफ अपर पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है। 47 पुलिसकर्मियों में 23, वर्ष 2023 में दोषी सिद्ध हुए थे। जबकि 24 पुलिसकर्मियों को इस साल दोषी * पाया गया। अपर पुलिस आयुक्त अपराध डा. विपिनः कुमार मिश्र दोषी अधिकारियों की सजा को स्वीकृत या निरस्त करेंगे। सेवा नियमावली के विरुद्ध कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों के जांच में दोषी पाए जाने पर कम से कम उन्हें एक साल या तीन साल तक वेतनवृद्धि नहीं मिलेगी। आर्थिक दंड भी दिया जा सकता है। जबकि अपराध बड़ा होने पर उन्हें सेवा से निकाला जा सकता है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को पदावनत भी किया जा सकता है। हांलाकि अभी तक किसी पुलिसकर्मी को पदावनत नहीं किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों की सजा में परिवर्तन तभी हो सकता है जब जांच में गड़बड़ी की गई हो। मामले का पुर्नलोकन कर सजा को स्वीकृत किया जाता है। इसके • अलावा अपराध शाखा में लंबित लगभग 90 जांचों को जल्द निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने अगले 15 दिनों में 50 मामलों की जांच पूरी करने के निर्देश दिए।
Recent Posts
- Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।
- UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…
- उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले
- कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।
- कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

Recent Comments