Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर : नौबस्ता में एक निजी अस्पताल की कैंटीन में काम करने वाले युवक ने दोस्ती कर 20 लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया। दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फिर उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर दोस्तों से संबंध बनाने को मजबूर किया। उसने आठवीं की एक छात्रा पर भी दबाव बनाया तो मामला खुल गया। आरोपित के मोबाइल फोन में एक आडियो मिला है, जिससे साफ हो रहा है कि वह सेक्स रैकेट चला रहा था। इसके बावजूद पुलिस ने खेल कर दिया। उसके फोन में मिले वीडियो को आधार बनाकर सिर्फ छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

नौबस्ता थानाक्षेत्र के आवास विकास हंसपुरम में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 8वीं की छात्रा है। उसके पिता ठेला लगाते हैं। छात्रा के पिता ने बताया कि घर के पास स्थित अस्पताल में उनके गांव का युवक कैंटीन चलाता है, जिसके यहां फतेहपुर के जहानाबाद के लहुरी सराय गांव का रहने वाला केशव उत्तम नौकरी करता था। गांव के युवक की कैंटीन होने से उनके परिवार का भी आना-जाना था। केशव उत्तम ने बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। उन्हें जानकारी हुई तो विरोध किया। इस पर दोबारा ऐसी गलती न करने की बात आरोपित ने कही, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया। एक सितंबर को बेटी पढ़कर लौट रही थी, तभी त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के पास आरोपित ने एक साथी के साथ बेटी को रोक लिया। जानकारी मिलने पर वह परिवार के साथ मौके पर पहुंच गए। वह विरोध करते, इससे पहले फोन पर बात करने की बात कहते हुए अपना मोबाइल फोन उन्हें पकड़ा दिया और भाग निकला। मोबाइल फोन में दो दर्जन से ज्यादा लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और आडियो मिले हैं, जिनसे साफ है कि आरोपित उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर गलत काम करवाता था। उन्होंने आरोपित का मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिया। शिकायत के बाद उन्हें अलग-अलग नंबरों से समझौता करने के लिए धमकी भी मिल रही हैं।

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।


Information is Life