Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर। लंबे अरसे से खाली पड़ी ब्रिटिश इंडिया कारपोरेशन (बीआईसी) की जमीनों के इस्तेमाल की कवायद तेज हो गई है। शासन के निर्देश पर एसडीएम (सदर) अनुभव की टीम ने 51 संपत्तियों का सवें किया है। ये संपत्तियां सिविल लाइंस, चुन्नीगंज आदि स्थानों पर हैं। इन जमीनों पर मिलें और बड़े-बड़े बंगले बने हैं। इन जमीनों को वापस नजूल रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। दो वर्ष पहले बीआईसी की सात संपत्तियों पर जिला प्रशासन कब्जा लेकर नजूल के रिकॉर्ड में दर्ज करा चुका है। वर्षों पहले किसी कंपनी या संस्था को किराये पर दी गई जमीनों को वापस लेने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इसके लिए शासन स्तर से जमीनों का सर्वे शुरू कराया गया है। शहर में बीआईसी की कुल 58 संपत्तियां हैं। इनमें से सात संपत्तियों का सर्वे वर्ष 2023 में हुआ था।

उन सभी पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। बाकी 51 संपत्तियों का सर्वे करने के लिए एक माह पहले शासन ने निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर की टीम ने दो सप्ताह में सर्वे पूरा किया। नजूल रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि ज्यादातर ने जमीने 1862 से 1865 के बीच बओआईसी र को सरकार ने दी थीं। इसमें से कई संपत्तियों की पट्टा अवधि वर्ष 1985 में तो कई की 1992 में समाप्त हो चुकी है। इसके बाद इन संपत्तियों का लीज रेंट बीआईसी को तरफ से नहीं जमा किया गया।

वर्तमान समय में बीआईसी ने करीब सात संपत्तियों पर अपने गार्ड तैनात कर रखे हैं। ज्यादातर पर ताला लगा मिला। ये जमीनें अरबों रुपये की हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कई जमीनों को बीआईसी ने दूसरी कंपनियों को लीज पर दे दिया। एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी को सौंपी थी जो शासन भेज दी गई है। शासन से यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।
32 एकड़ में एल्गिन मिल की जमीन : सिविल लाइंस स्थित एल्गिन मिल एंड पावर हाउस की जमीन का क्षेत्रफल 32 एकड़ है। इस जमीन का लीज रेट 1992 के बाद नहीं जमा किया। कानपुर कॉटन मिल की जमीन दो एकड़ है। जमील की प‌ट्टा अवधि 1982 में ही समाप्त हो चुका थी। मकराबर्टगंज समेत सात संपनियों प्रशासन का कब्जा बीआईसी की खाली हुई संपत्तियों में सबसे ज्यादा जगह मकराबर्टगंज शनिदेव मंदिर के सामने वाली है। इसमें करीब 1.06 लाख वर्गमीटर की जगह है। परमट मंदिर पेट्रोल पंप के पीछे 22 हजार वर्गमीटर जगह है। रेव थी के बगल में करीब 10 हजार वर्गमीटर की जगह है। इसके साथ यूपीएफसी के सामने, एनटीसी हेडक्वार्टर के सामने, ब्लाक संख्या 14 और परमट पेट्रोल पंप के सामने गली के अंदर वाले संपत्तियों पर प्रशासन ने कब्जा कर वापस नजूल के रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया है।

https://uptvlive.com/

Information is Life