Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

पुलिस आयुक्त अखिल कुमार का बयान

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एलआईयू हेड कांस्टेबल के बेटे ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर रंजिश में बदला लेने के लिए दो युवकों को हनी ट्रैप का सहारा उन्हें सात घंटे तक बंधक बनाकर पीटने और इसके बाद लहूलुहान हालत में अलग-अलग जगहों पर दोनों को फेंककर फरार होने के मामले में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरु कर दी है पुलिस ने एलआईयू हेड कांस्टेबल समेत 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है वही हेड कांस्टेबल पर विभागीय कार्यवाही करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है और मुख्य आरोपी हिमांशू यादव समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें लगाई है।

जॉइंट सीपी नीलाब्जा चौधरी का बयान

क्या है मामला

कल्याणपुर के राधापुरम निवासी आईटीआई छात्र आयुष द्विवेदी और उसके साथियों ने करीब दो माह पूर्व एलआईयू सिपाही के बेटे सनी यादव उर्फ हिमांशु को कल्याणपुर बारासिरोही में जमकर पीटा था। सनी अस्पताल में भर्ती था।
पुलिस ने आयुष के खिलाफ हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज की थी। तब से आयुष फरार है। इस बीच सनी ने साजिश के तहत इंस्टाग्राम पर एक युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाई। आयुष को बातों में फंसाकर मिलने के लिए सोमवार को परेड के पास मिलने के लिए बुलाया। आयुष बुलाए हुए स्थान पर युवती से मिलने पहुंचा था

दोपहर 12 बजे आयुष अपने राणाप्रतापनगर निवासी दोस्त बिट्टू उर्फ अभिषेक सिंह के साथ बुलाए हुए स्थान पर युवती से मिलने पहुंचा था। इस बीच वहां सनी, अपने साथी कल्याणपुर निवासी शुभम सोनकर, बरासिरोही निवासी नंदू दुबे, आवास विकास सत्यम विहार निवासी ऋषभ चौहान, मोहित मिश्रा, आयुष मिश्रा दो अज्ञात के साथ इनोवा से पहुंचा।

दोनों को कार में घुमाकर जमकर पीटा
दोनों को जबरन कार में अगवा कर लिया। आरोप है कि दोपहर एक से लेकर शाम छह बजे तक दोनों को कार में घुमाकर जमकर पीटा। कोपरगंज रेलवे ट्रैक पर लिटाकर फायर झोंका, जो मिस हो गया। बारी-बारी से सभी पर चेहरे पर पेशाब करने का आरोप लगाया और आयुष को केसा चौराहे और उसके दोस्त को होटल लैंडमार्क के पीछे घायल हालात में छोड़कर भाग निकले।

आयुष के अनुसार कल्याणपुर पहुंचकर एलआईयू सिपाही के बेटे ने अपने पिता को भी बुलाया। उसके पिता ने भी उसे तब तक पीटा जब तक वे दोनों बेहोश नहीं हो गए। इसके बाद आयुष को घायल हालत में कल्याणपुर केसा चौराहे पर फेंक कर फरार हो गए। आयुष के दोस्त अभिषेक उर्फ बिट्टू कुछ देर बाद होटल लैंडमार्क के पीछे पड़ा मिला।
पीड़ित पर हत्या के प्रयास का है मुकदमा दर्ज
दरअसल, दो माह पहले पीड़ित आयुष द्विवेदी और उसके साथियों ने मिलकर एलआईयू सिपाही धर्मेंद्र यादव के पुत्र शनि यादव उर्फ हिमांशु यादव को कल्याणपुर बारासिरोही में जमकर मारा-पीटा था। उसके ऊपर गाड़ी भी चढ़ा दी। सनी की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आयुष द्विवेदी के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया था। तब से आयुष फरार चल रहा था। घटना के बाद से सनी यादव आयुष द्विवेदी पर खुन्नस रखे था, जिसका बदला लिया है।
सोशल मीडिया पर युवती का एकाउंट बनाकर की दोस्ती
आरोपियों ने पहले सोशल मीडिया पर एक युवती के नाम की फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। फिर वीडियो कॉल करके पर एक चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया।


Information is Life