कानपुर : भाजपा अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तैयारी से उतरने के रास्ते पर चल पड़ी है, वहीं कानपुर से विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक को पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में जिला प्रभारी बनाकर पार्टी ने भेजा है। यह वह सीट है जो चुनाव शुरू होने से पहले ही पूरे देश की नजर में रहेगी। अरुण पाठक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं और वह तीसरी बार चुनाव जीते हैं। उन्हें वाराणसी महानगर और वाराणसी जिला दोनों की जिम्मेदारी दी गई है।

Recent Comments