कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

Opposition MPs Suspended: निलंबित सभी सांसद विपक्षी दलों से हैं. ऐसे में इस कार्रवाई को लेकर उनमें खासी नाराजगी देखने को मिल रही हैं. जबकि कई दलों ने अब भी चुप्पी साधी हुई है.

Opposition MPs Suspended: शीतकालीन सत्र के दौरान देश की संसद से 143 सांसदों को निलंबित कर दिया गया, जिसे देश की सियासत गरमाई हुई है. तमाम विपक्षी दल सरकार के इस रवैये पर सवाल उठा रहे हैं. सबसे बड़ी बात ये हैं कि संसद के इतिहास में ये पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में एक साथ इतने सांसदों को निलंबित किया गया हो. बावजूद इसके कई विपक्षी दल इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. ऐसे में उनकी खामोशी भी कई सवाल पैदा करती है.

निलंबित सभी सांसद विपक्षी दलों से हैं. ऐसे में इस कार्रवाई को लेकर उनमें खासी नाराजगी देखने को मिल रही हैं. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, जेडीयू, आरजेडी, टीएमसी समेत तमाम बड़े दलों के नेताओं ने इसपर सवाल भी उठाए और तीखी प्रतिक्रिया दी है, वहीं दूसरी तरह बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती अब तक खामोश हैं. उन्होंने न तो इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और न हीं उनकी तरफ से सोशल मीडिया या फिर प्रेस के जरिए कोई बयान सामने आया है.

बसपा सुप्रीमो की खामोशी पर सवाल
मायावती का ये रुख ऐसे में और हैरान करने वाला है जबकि निलंबित होने वाले सांसदों में बसपा सांसद दानिश अली का भी नाम शामिल है. बावजूद इसके बसपा सुप्रीम मायावती और न ही उनके भतीजे आकाश आनंद ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी हैं. बसपा सुप्रीमो इस मुद्दे पर अपने सांसद के साथ भी खड़ी नहीं दिखाई दे रही है. हालांकि दानिश अली ने खुद के निलंबन को लेकर जरूर सरकार पर निशाना साधा है.

दानिश अली ने खुद के निलंबन को लेकर कहा, “यह अजीब है कि अध्यक्ष कहते हैं कि हमें निलंबित किया जा रहा है क्योंकि हमने संसदीय मर्यादा का उल्लंघन किया है. सरकार से सवाल पूछना कैसे संसदीय मर्यादा उल्लंघन की श्रेणी में आता है? जब सदन में गालियां दी गईं तो इसका उल्लंघन नहीं हुआ, उस सांसद को न तो निलंबित किया गया और न ही उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई.”

दरअसल विपक्षी दल संसद में घुसे दो हमलावरों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहे हैं, जिसे लेकर उन्होंने हंगामा किया जिसके बाद विपक्ष के 143 सांसदों को निलंबित कर दिया गया हैं।


Information is Life