Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life


pahalgam terror attack जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी के पास आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें छह लोग घायल हुए और एक की मौत हो गई. दो घायल गंभीर हैं. हमले में कुछ घोड़े भी जख्मी हुए. आतंकी सैन्य वर्दी में थे और दोपहर 2:30 बजे अंधाधुंध गोलीबारी की. सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में पर्यटकों के एक ग्रुप को निशाना बनाया गया. इस हमले में कुल 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन पर्यटक और तीन स्थानीय निवासी शामिल हैं. घायलों में से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि एक व्यक्ति की जान चली गई है. हमले के दौरान कुछ घोड़ों को भी गोलियां लगी हैं. फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है और आतंकियों की तलाश जारी है.

घुड़सवारी का आनंद ले रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी
पहलगाम आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि हमला दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ. 2-3 बंदूकधारी सैन्य वर्दी में आए और पहलगाम के बैसरन मैदानों में घुड़सवारी का आनंद ले रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की. सूत्रों का कहना है कि यहां गाड़ी से जाने में दिक्कत है, पैदल या घोड़े से जाया जा सकता है. फिलहाल सुरक्षा बल सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं और इलाके को घेर लिया गया है।
बैसरन घाटी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो पहलगाम से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां घोड़ा या पैदल रास्ते से ही पहुंचा जा सकता है. यहां बड़ी संख्या में पर्यटक हर साल घूमने आते हैं. गोलीबारी की घटना ऐसे समय में हुई है जब पर्यटक सीजन शुरू हो चुका है और घाटी में अच्छी खासी भीड़ रहती है।

हमले के पीछे TRF के आतंकी तंजीम का हाथ
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सीआरपीएफ की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम (QAT) घटनास्थल के लिए भेज दी गई है. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि इस आतंकी हमले के पीछे TRF के आतंकी तंजीम का हाथ हो सकता है. खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक हमलावर पुलिस/आर्मी यूनिफॉर्म में थे और उनकी तादाद 2 से 3 थी. इस हमले का मकसद खास तौर पर टूरिस्ट को निशाना बनाना था.

‘मेरे बेटे को गोली लगी है’
आतंकी हमले के बाद एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रही है कि मेरे बेटे को गोली लगी है. हमले में घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की. महबूबा ने कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है.

पूर्व DGP ने जताई चिंता
पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर J&K के पूर्व DGP एसपी वैद ने चिंता जाहिर की है. कुछ समय में अमरनाथ यात्रा भी आने वाली है और पहलगाम में ही बेस कैंप है. प्रदेश में टूरिज्म अभी पीक पर है. क्योंकि भारत के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. ज्यादातर आतंकी टूरिस्ट पर हमला नहीं करते है. क्योंकि इसे स्थानीय लोगों के व्यापार पर असर पड़ेगा. ये पर्यटक जहां पहुंचे थे वो पहाड़ की ऊंचाई थी, सभी जगह पुलिसवाले नहीं पहुंच सकते. आतंकी को मौका मिला और उन्होंने पर्यटकों को टारगेट किया।


Information is Life