कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life


Umesh Pal Murder Case प्रयागराज पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार और करीबियों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मुकदमा उमेश की पत्नी ने लिखाया है। 10 पुलिस टीम शूटरों और नामजद आरोपितों की तलाश में सक्रिय है।


प्रयागराज : Umesh Pal Murder Case- विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और गनर संदीप निषाद की हत्या के शूटआउट के 45 सेकेंड के वीडियो फुटेज से तस्वीर साफ हो गई है। पुलिस मान रही है कि अतीक अहमद के तीसरे नंबर के पुत्र असद ने फायरिंग की, जबकि राजरूपपुर का गुड्डू मुस्लिम बम फेंक रहा था। गुड्डू सिविल लाइंस के अरमान के साथ बाइक से भागा था।

एसटीएफ ने बाकी शूटरों की भी शिनाख्त कर ली है। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के नेतृत्व में टीम छापेमारी कर रही है। 25 से ज्यादा संदिग्धों को पकड़ा है। असद की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। फरार अभियुक्तों पर इनाम घोषित िकया जा सकता है। शनिवार को उमेश और गनर संदीप के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। उमेश का अंतिम संस्कार दारागंज घाट पर किया गया, संदीप का शव आजगमढ़ ले जाया गया।

उमेश शुक्रवार शाम न्यायालय में अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज अपहरण के मुकदमे की पैरवी करने के बाद करीब पौने पांच बजे सुलेमसराय में अपने घर के सामने उतरे, तभी शूटरों ने करीब से फायरिंग की। अस्पताल में उमेश और गनर संदीप को मृत बताया गया, जबकि दूसरे गनर राघवेंद्र की हालत नाजुक है।

शनिवार भोर में उमेश की पत्नी जया ने तहरीर दी तो अतीक अहमद, पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटों, गिरोह के गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और नौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। अतीक अहमदाबाद की साबरमती जेल और अशरफ बरेली जिला कारागार में बंद है। अतीक के पांच पुत्रों में बड़ा उमर लखनऊ जेल और उससे छोटा अली नैनी सेंट्रल जेल में बंद है।

भाजपा नेता का भाई है उमेश हत्याकांड का मास्टरमाइंड!
बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके गनर संदीप की हत्या से भाजपा का कनेक्शन जुड़ गया है। धूमनगंज थाने में दर्ज हुई एफआइआर में जिस गुलाम को नामजद किया गया है, वह भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राहिल हसन का भाई है। शनिवार को पुलिस और एसओजी की टीम ने शिवकुटी के मेंहदौरी स्थित मकान में छापेमारी करते हुए राहिल को पकड़ लिया। इसके बाद गोपनीय स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जाती रही। उधर, वारदात के बाद से गुलाम फरार है।


Information is Life