Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर के मर्चेन्ट चेम्बर सभागार में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 70 हजार करोड़ के एमओयू साइन किए गए तथा इस अवसर पर 31 बड़े निवेशक एवं उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

कानपुर- सीएम योगी एक ओर जहां विदेश और देश के बड़े उद्यमियों को प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं तो वहीं जिला स्तर पर भी निवेशकों को आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश की प्रगति यात्रा में हिस्सेदारी का अवसर प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को कानपुर के मर्चेन्ट चेम्बर सभागार में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 70 हजार करोड़ के एमओयू साइन किए गए तथा इस अवसर पर 31 बड़े निवेशक एवं उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र, शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में 400 उद्यमी निवेशकों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा यूपीसीडा, एमएसएमई, हैण्डलूम निर्यात तथा अन्य सेक्टरवार नई योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया। मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन नन्द गोपाल गुप्ता ’नन्दी‘ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

https://youtu.be/6ucpeGxyIc4

एक लाख करोड़ तक पहुंचेगा आंकड़ा
सीईओ यूपीसीडा मयूर महेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम में निवेशकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसके चलते 70 हजार करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। इसके अन्तर्गत यूपीसीडा द्वारा 11819 करोड़ एवं एमएसएमई द्वारा 9229 करोड़ का निवेश कराया गया। उन्होंने कहा कि और हमें उम्मीद है कि इन्वेस्टर्स समिट में जाते-जाते एक लाख करोड़ तक यह आंकड़ा पहुंचेगा।

उत्तर प्रदेश बन रहा सर्वोत्तम प्रदेश

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में वर्ष 2017 से 2022 में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है और अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज इन्वेस्टर्स समिट का पूरे प्रदेश के जनपदों में ऐसा महौल स्थापित हो गया है कि लोग विकास का उत्सव मना रहे हैं। प्रत्येक जिले में उत्साह है और लोगों के मन में ऐसी भावना जागृत हो गयी है कि लोग किसी न किसी सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं।

एमओयू को जल्द धरातल पर उतारें उद्यमी
सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि मैं कानपुर के उद्यमियों से यह अपील करता हूं कि आज जो भी एमओयू साइन हुए हैं उनको जल्द से जल्द धरातल पर उतारें, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले और लोग उसका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में निदेशक डाॅलफिन ग्रुप/आनन्द कम्पनी ऑफ ग्रुप विश्वनाथ गुप्ता, चेयरमैन/एमडी एमकेयू मनोज गुप्ता, निदेशक लाॅर्ड शिवा इन्टरनेशनल के सुशील टकरू ने योगी सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते हुये कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में निवेश का बहुत ही अच्छा महौल है। विदेशों से और देश के विभिन्न प्रदेशों से बड़े पैमाने पर लोग यूपी में निवेश कर रहे हैं। यूपीसीडा विभाग और एमएसएमई विभाग द्वारा उद्यमियों के हित में समस्त योजनाओं को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत पारदर्शी कर दिया गया है, जिससे उद्यमियों में बहुत उत्साह है।


Information is Life