Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

विज्ञापन

Kanpur News: उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ता दिखाई दे रहा है कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के साथ सबसे अधिक सक्रिय आर्य नगर विधानसभा से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी समेत 127 लोगो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सपा विधायक ने अपने समर्थकों के साथ फजलगंज थाने में सपा समर्थक को छुड़ाने के लिए हंगामा करने के साथ ही धरना भी दिया था। इसपर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट मांगी गई थी। इंस्पेक्टर और एसीपी की रिपोर्ट के बाद फजलगंज थाने में तैनात दरोगा दीपक तिवारी ने वादी बनकर मुकदमा दर्ज कराया है।

एसआई दीपक तिवारी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 8 नवम्बर 2024 को उन्होंने चंदेल वाली गली फजलगंज निवासी अशोक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिखापढ़ी में थाने में दाखिल किया था। अशोक पर सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौज और अपराधिक गतिविधि को अंजाम देने के आरोप लगे थे। इसी दौरान सपा विधायक अभिताभ बाजपेई अपने साथ वरुण जायसवाल व कुछ अन्य समर्थक व कार्यकर्ताओं को लेकर थाने पहुंच गए। विधायक और उनके समर्थकों ने अशोक कुमार गुप्ता को थाने से छोड़ने का दबाव बनाया। दरोगा के मुताबिक उन्होंने विधायक को जानकारी दे दी थी कि आरोपी को जनरल डायरी (जीडी) में दाखिल कर दिया गया है।

दरोगा के मुताबिक दाखिले की बात सुनने के बाद विधायक और उत्तेजित हो गए और मोबाइल से कॉल करके और समर्थकों को बुला लिया। कुछ समय में थाने में 125 समर्थक इकट्ठा हो गए। सभी लोग थाने में हंगामा करते हुए अशोक कुमार गुप्ता को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। जब पुलिस द्वारा मना किया गया तो सभी लोग धरने पर बैठ गए। प्रशासन मुर्दाबाद और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। भीड़ ने थाने के बाहर दोनों तरफ गाड़ियां लगा दीं। इनकी नारेबाजी से थाने आने वाले फरियादी भयभीत होकर वापस चले गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार गुप्ता को कोर्ट ले जाने का प्रयास किया तो विधायक व उनके समर्थकों ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर फजलगंज सुनील कुमार सिंह कहते हैं कि- विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Information is Life