Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

Pankaj Yadav Encounter News: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (यूपीएसटीएफ- UPSTF) ने एक पंकज यादव नाम के बदमाश का एनकाउंटर किया है. इस बदमाश से एसटीएफ की मुठभेड़ मथुरा में हुई.

Pankaj Yadav Encounter News: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (यूपीएसटीएफ- UPSTF) ने एक पंकज यादव नाम के बदमाश का एनकाउंटर किया है. इस बदमाश से एसटीएफ की मुठभेड़ मथुरा में हुई. पंकज यादव पर एक लाख रुपये का बड़ा इनाम था. इस एनकाउंटर को यूपी पुलिस अपनी बड़ी कामयाबी के रूप में मानकर चल रही है. पंकज यादव की शुरुआती प्रोफाइल जो पुलिस के हवाले से मिली है, उसमें उसकी क्राइम कथा की अच्छी खासी डिटेल है. जानिए पंकज यादव का मुख्तार अंसारी और शहाबुद्दीन से कैसा था कनेक्शन.

पहले पंकज यादव के एनकाउंटर की कहानी जानिए
एसटीएफ के मुताबिक यह एनकाउंटर बुधवार की भोर में करीब 5:20 बजे हुआ है. यह मुठभेड़ मथुरा के फरह इलाके में हुई है. इस मुठभेड़ में पंकज यादव मारा गया. पुलिस ने बताया है कि पंकज यादव नाम का यह अपराधी मुख्तार अंसारी और शहाबुद्दीन जैसे माफियाओं के गिरोह के लिए भाड़े पर हत्याएं करने वाला कॉन्ट्रैक्ट किलर था.

पंकज यादव पर मन्ना सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह और उसके पुलिस सुरक्षा कर्मी की भी हत्या का आरोप है. पूर्वांचल के इस कथित दुर्दांत अपराधी की तलाश पुलिस को लंबे वक्त से थी. पंकज यादव पर मऊ, गाजीपुर,आजमगढ़, गोरखपुर में 36 मुकदमे दर्ज हैं.

पंकज के साथ था एक और बदमाश

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंकज यादव के साथ एक और बदमाश था, जो मौके से भागने में सफल हो गया है. मुठभेड़ में एक 32 बोर की पिस्टल, रिवॉल्वर और बाइक बरामद की गई है. फिलहाल दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है.

मुख्तार और शहाबुद्दीन, दोनों की हो चुकी है मौत
पंकज यादव पर मुख्तार और शहाबुद्दीन के कथित गैंग के लिए भाड़े पर हत्याएं करने का आरोप है. फिलहाल इन दोनों माफियाओं की मौत हो चुकी है. मुख्तार अंसारी की मौत तो हाल ही में यूपी के बांदा जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद हुई. हालांकि मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया है कि जेल में मुख्तार की हत्या की गई है. मुख्तार के परिजनों के आरोप हैं कि बाहुबली नेता को जेल में स्लो पॉइजन देकर मारा गया है।


Information is Life