कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

यूपी में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, जाति की राजनीति भी वैसे-वैसे ही अपने रंग में आती जा रही है। कानपुर के बिकरू में दबंग विकास दुबे और उसके गुर्गों के एनकाउंटर के बाद दावा किया गया कि प्रदेश का ब्राह्मण समुदाय सीएम योगी आदित्यनाथ से नाराज है। आरोप लगाए गए कि योगी सरकार ब्राह्मणों को जानबूझकर निशाना बना रही है। ऐसेमें ब्राह्मणों की कथित नाराजगी के मद्देनजर गैर-बीजेपी पार्टियां प्रदेश में विप्रों को साधने में जुट गई हैं। बिकरू कांड में शामिल रहे अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे इस सियासी हथकंडे में एक मोहरे के तौर पर इस्तेमाल की जा रही हैं।

खुशी दुबे को न्याय दिलाने का जिम्मा बीएसपी ने उठाया है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्रबुद्ध सम्मेलन करे जरिए ब्राह्मणों को साधने की कोशिश पर निकले बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्र ने साफतौर पर योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि ब्राह्मण होने के नाते ही खुशी दुबे को परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि खुशी दुबे पर फर्जी मुकदमे लगाए गए हैं और उन्हें जबरन जेल में रखा गया है। उन्होंने खुशी को न्याय दिलाने के लिए उनका केस तक लड़ने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में खुशी दुबे प्रदेश में ब्राह्मण वोटबैंक के सियासी खींचतान की प्रमुख धुरी बन सकती हैं।

खुशी दुबे पर क्या है मुकदमा

साल 2020 में 2 जुलाई को कानपुर के बिकरू में दबिश देने गई पुलिस की टीम पर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने हमला कर दिया। इस दौरान 8 पुलिसकर्मी मारे गए थे। घटना के बाद विकास दुबे अपने साथियों के साथ फरार हो गया। इसमें उसका शार्प शूटर अमर दुबे भी था। बाद में अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने एनकाउंटर में दुबे गैंग के कई अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया। विकास दुबे भी एनकाउंटर में मारा गया। अमर दुबे को हमीरपुर में एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दिया।

बिकरू कांड से दो दिन पहले अमर दुबे की खुशी दुबे के साथ शादी हुई थी। फिर भी अमर के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने खुशी दुबे को गिरफ्तार कर लिया। उन पर बलवा, हत्या का प्रयास, हत्या, डकैती, षड्यंत्र रचने, चोरी की संपत्ति को बेईमानी से प्राप्त करने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इसके बााद सितंबर 2020 में खुशी दुबे के खिलाफ दर्ज मामलों में धाराएं बढ़ा दी गईं। उन पर 17 धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

खुशी के समर्थन में क्या दलीलें
खुशी के सपोर्ट में जो सबसे प्रमुख दलील दी जा रही है, वह ये है कि शादी के दो दिन बाद ही बिकरू कांड घटित हुआ। ऐसे में दो दिन की दुलहन की की इस हत्याकांड में क्या भूमिका हो सकती है? इसके अलावा खुशी के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा था कि खुशी दुबे के पास से पुलिस कुछ भी बरामद नहीं कर पाई थी। पूरे घटनाक्रम में उनकी भूमिका भी तय नहीं हो पाई है। इसके बाद भी पुलिस उन्हें कुख्यात अपराधी बता रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोर न्याय बोर्ड ने खुशी को घटना के वक्त नाबालिग घोषित किया था। इसके बाद आरोपी के पिता शिवाकांत त्रिपाठी ने खुशी को अमर दुबे की पत्नी कहे जाने पर ही आपत्ति जता दी थी। उनका कहना था कि अगर खुशी दुबे घटना के वक्त नाबालिग थी, तो उसकी शादी भी वैध कैसे है? ऐसे में उसे अमर दुबे की पत्नी होने का दर्जा भी कैसे दिया जा सकता है।

खुशी के समर्थन में यह दलील भी दी जा रही है कि उसके परिवार का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उसे इस घटना में फंसाया जा रहा है। वह न तो विकास दुबे की सहयोगी थी और न ही उसके गैंग का ही हिस्सा थी। वह सिर्फ गलत समय में गलत जगह पर थी। पुलिस पर आरोप भी लगाया गया कि उन्होंने खुशी दुबे को लेकर मनगढ़ंत कहानी बताई है।

खुशी के खिलाफ क्या है दलील
वहीं, अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने दावा किया है कि खुशी इस घटना में हिस्सेदार थी और वह उस दिन केवल मूकदर्शक नहीं थी। उन्होंने जीवित गवाहों के बयानों का संदर्भ देते हुए कहा कि वह पुलिस पर हमला करने के लिए अपराधियों की मदद कर रही थी और उन्हें उकसा रही थी। बोर्ड के खुशी को नाबालिग घोषित किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किशोर न्याय बोर्ड ने यह भी घोषित किया है कि 16 साल की आरोपी खुशी के पास अपराध करने की अपेक्षित मानसिक और शारीरिक क्षमता है। साथ ही वह इसके परिणामों को समझने की भी क्षमता रखती है।

खुशी दुबे बिकरू कांड में आरोपी या दोषी है या नहीं, यह तो न्यायालय तय करेगा लेकिन हालिया रुझानों से लगता है कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बनने वाली हैं। बीएसपी उनके जरिए योगी के ब्राह्मण विरोधी रुझान को जनता के दिलोदिमाग में बैठाने की कोशिश में लगी है। यही कारण है कि अपनी रैलियों में बीएसपी नेता सतीश मिश्रा खुशी दुबे का जिक्र करना नहीं भूलते।


Information is Life