नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

-डीजीपी प्रशांत कुमार ने द स्पोर्ट्स हब की अत्याधुनिक शूटिंग रेंज में निशानेबाजी का अनुभव लिया और इसकी सराहना की।
-टीएसएच में एक ही छत के नीचे उपलब्ध विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं को देखकर डीजीपी ने प्रसन्नता जाहिर की।
-डीजीपी ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे खेल केंद्र बनने चाहिए ताकि नई खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिल सके।

कानपुर: द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच), आर्यनगर, कानपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक प्रशांत कुमार के आगमन का अवसर विशेष रहा, जहां उन्होंने खेल सुविधाओं का अवलोकन कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से पहले डीजीपी महोदय ने टीएसएच का भ्रमण किया और यहां की अत्याधुनिक खेल संरचनाओं को नजदीक से देखा।

उन्होंने विशेष रूप से टीएसएच की शूटिंग रेंज में निशानेबाजी का अनुभव लिया और इसकी उत्कृष्टता की सराहना की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्क्वैश कोर्ट और क्रिकेट ग्राउंड का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं को अत्यंत प्रभावशाली बताया। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि टीएसएच जैसे विश्वस्तरीय खेल केंद्र न केवल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में सहायक होते हैं, बल्कि प्रदेश में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने द स्पोर्ट्स हब में उपलब्ध सभी खेल सुविधाओं को एक ही छत के नीचे देखने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस प्रकार की खेल संरचनाएं होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और राज्य में खेलों का स्तर और ऊंचा उठेगा। डीजीपी ने यह भी कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में चर्चा करेंगे, जिससे प्रदेश में अधिक से अधिक ऐसे केंद्र स्थापित किए जा सकें। उनकी इस सकारात्मक प्रतिक्रिया ने टीएसएच के महत्व को और भी अधिक सशक्त कर दिया और इसे प्रदेश में खेल गतिविधियों के लिए एक प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर टीएसएच के निदेशक प्रणीत अग्रवाल उपस्थित रहे।


Information is Life