कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर प्रीमियर लीग का मसकॉट ‘कपिका’ के पोस्टर ने मचाई धूम, सबको खूब भाया ‘कपिका’

  • आईपीएल की तर्ज पर कानपुर प्रीमियर लीग कर रहा धमाल की तैयारी, अब आया ‘कपिका’

कानपुर ही नहीं बल्कि पूरे यूपी में अब ‘केपीएल’ को लेकर दिख रहा उत्साह, जल्द लॉन्च होगा ‘कपिका’

कानपुर प्रीमियर लीग का मस्कॉट ‘कपिका’ सभी को जबरदस्त तरीके से लुभा रहा है… क्रिकेट के दीवानों के लिए कानपुर प्रीमियर लीग जैसा ब्रांड अब इंटरनेशनल होता जा रहा है… इंडियन प्रीमियर लीग के जैसा ही उत्साह कानपुर प्रीमियर लीग को लेकर लोगों में दिख रहा है… एक के बाद एक तैयारियां जोरों पर चल रही है… अब कानपुर प्रीमियर लीग का मस्कॉट ‘कपिका’ का पोस्टर जारी कर दिया गया है… जोकि धमाल मचा रहा है… सभी के मन को लुभा रहा है… यह लोगों में कानपुर प्रीमियर लीग को लेकर एक अलग जोश और उत्साह भर देगा… मसकॉट को लेकर सभी उत्साहित दिख रहे हैं… इसके बाद दूसरी जबरदस्त तैयारी यह है कि कानपुर प्रीमियर लीग का थीम सॉन्ग बहुत जल्द आपके दिल और दिमाग में छाने के लिए आने वाला है… आप कानपुर खेलेगा और पूरा इंडिया देखेगा… कानपुर के लोगों को एक बड़ा मनोरंजन का धमाल मिलने वाला है…

सभी टीमों ने शुरू किया अभ्यास

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम का कैंप निजी ग्राउंड में लगाना शुरू कर दिया है। अपने खिलाड़ियों को कोच और मैनेजर की मदद से बेहतर खेलने के लिए तैयार किया जा रहा हैं।

वहीं, आज कपिका को केपीएल का मैस्कॉट (शुभांकर) बनाया गया है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के प्रचार के लिए कपिका के डमी को शहर के सभी प्रमुख स्थानों में खड़ा किया जाएगा। केपीएल द्वारा जारी कपिका एक छोटे वानर का रूप है। जो किट पहनकर हैलमेट बांधे बल्ला पकड़े नजर आएगा।

‘खेलेगा कानपुर देखेगा इंडिया’ थीम पर है सॉग

इसके अलावा डॉ. कपूर ने बताया कि केपीएल का ऑफीशियली थीम सॉग भी लॉन्च किया गया है, जो कि ‘खेलेगा कानपुर देखेगा इंडिया’ थीम पर बेस है। 14 फरवरी को सभी खिलाड़ियों से कांट्रेक्ट साइन कराया जाएगा। यह कार्यक्रम केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में रखा गया है। इसके अलावा 15 फरवरी से ग्रीनपार्क में केपीएल की तैयारियों को लेकर काम शुरू कर दिया जायेगा।


Information is Life