कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

Kanpur News: आपकी चप्पल या आपके किसी करीबी की चप्पल कभी ना कभी चोरी हुई होगी. हमारे देश में मंदिरों-मस्जिदों या किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में चप्पल चोरी होना एक आम बात है. किसी का ध्यान चप्पल चोर पर जाता ही नहीं है. मगर अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे. आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या कोई अपनी चप्पल चोरी होने पर ऐसा भी कर सकता है.

दरअसल कानपुर में एक भक्त मंदिर में पूजा करने आया. जब वह पूजा करके मंदिर के बाहर आया तो उसने देखा कि उसकी चप्पल चोरी हो चुकी थी. शख्स ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दे दी और चप्पल चोरी की एफआईआर भी दर्ज करवा दी.
2 दिन पहले ही खरीदी थी चप्पल
दरअसल ये पूरा मामला कानपुर के प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर से सामने आया है. यहां दीपावली क्षेत्र के रहने वाले कांतिलाल निगम इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में जॉब करते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स कानपुर के प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर में दर्शन करने गया था. दर्शन करने से पहले उसने पूजा-पाठ की सामग्री बेचने वाली दुकान पर अपनी चप्पल उतार दी. मिली जानकारी के मुताबिक, जब वह दर्शन करके आया को उसने देखा कि उसकी चप्पल वहां नहीं थी.

कांतिलाल ने पहले तो आसपास अपनी चप्पल को खोजा, लेकिन चप्पल नहीं मिली. इसके बाद उसने कानपुर पुलिस के ई-पुलिस स्टेशन में अपनी एफआईआर दर्ज करवा दी. कांतिलाल का कहना है कि उसने ये चप्पल 2 दिन पहले ही खरीदी थी.
एफआईआर में क्या लिखवाया
कांतिलाल ने एफआईआर में लिखा, “मैंने कड़ी मेहनत के रुपयों से चप्पल खरीदी थी. चप्पल चोरी होने के बाद नंगे पैर ही मुझें घर आना पड़ा. उससे मुझे काफी परेशानी हुई है. इसलिए कृपया मेरी चप्पल के चोर को पकड़ कर कानूनी कारवाई करने की कृपा करें.”
पुलिस ने क्या कहा
इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि चोरी चाहे किसी भी छोटी या बड़ी चीज की हो, सभी को एफआईआर करवाने का हक है. एफआईआर कराने वाले से चप्पल का बिल मांगा गया है. उसके बाद हम चोर का पता लगाने की कोशिश करेंगे.”


Information is Life