नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर : विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार तंबाकू का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता और उत्पादक भारत है। नवीनतम भारत तंबाकू नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार पहले की तुलना में किशोरियों के बीच धूम्रपान/स्मोकलेस सिगरेट का चलन दो गुना बढ़ गया है। इसीलिए योग ज्योति इंडिया ने वृहद स्तर पर मांस सेंसटाइजेशन करने के लिए समस्त स्कूलों में एक साथ स्मोक फ्री फॉर स्मार्ट सिटी कानपुर का संकल्प कराया और इसके लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ ग्रैंड मास्टर का खिताब भी प्राप्त कर नशा मुक्ति सेनानियों में एक नया जोश भरने का काम किया, उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में नशा मुक्ति के क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्यों की रोशनी में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने वाले अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख योग गुरू ज्योति बाबा ने अशोक नगर स्थित जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

ज्योति बाबा ने आगे कहा कि अब मेंटली रिटारडेड बच्चों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि होगी क्योंकि कम उम्र की लड़‌कियां जोरदार तरीके से सिगरेट/हुक्का का सेवन कर रही है और शहर में 500-600 से ज्यादा अवैध रूप से हुक्का बार चल रहे हैं जिसमें ज्यादातर किशोर युवक और युवतियां हिस्सेदारी निभा रही है आज की युवा हो रही पीढ़ी का तर्क है कि जो काम लड़के कर सकते हैं वह लड़‌कियां भी कर सकती हैं और इसीलिए खुलेआम सिगरेट पीने से गुरेज नहीं है ज्योति बाबा ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिना चेतावनी की स्क्रीन पर जमकर नशे को प्रमोट किया जा रहा है और उसे एक बड़े स्टेटस सिंबल के रूप में युवाओं के बीच प्रतिस्थापित किया जा रहा है अभिमन्यु क्षत्री महासभा के शैलेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने कहा कि अब तो परिवार में बेटों के लिए नशा मुक्ति लड़की मिलना ही कठिन होता जा रहा है। स्टेट कोऑर्डिनेटर पवन गुप्ता ने कहा की किशोरियों में धूम्रपान के कारण आगे चलकर मां बनने में गंभीर परेशानी आ सकती है। प्रदेश सह संयोजक विकास गौड़ एड ने कहा की कम उम्र में नशे के चलते मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के साथ आत्महत्या की प्रवृत्ति बेकाबू हो रही है। प्रदेश संयोजक एवं राष्ट्रपति शिक्षक पदक विजेता आर सी शर्मा ने कहा कि ज्योति बाबा के नेतृत्व में वर्ष 24-25 में 50 हजार बच्चों को कैंसर के मुँह में जाने से रोकने का संकल्प लिया गया है और इस हेतु शीघ्र समस्त स्कूलों में भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से पवन गुप्ता एडवोकेट, रोहित कुमार, नवीन गुप्ता, अशोक मिश्रा, यशस्वी बाजपेयी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Information is Life