नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

विकास मित्तल का आरोप है कि मोहित गोयल ने ड्राइ फ्रूट के नाम पर भी करीब दो सौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। उससे पूछताछ की जा रही है।

स्मार्ट फोन फ्रीडम 251 की धोखाधड़ी से चर्चित मोहित गाेयल गिरफ्तार

गाजियाबाद- देश का सबसे सस्ता फोन फ्रीडम 251 देने की पेशकश करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित गोयल पर उनके साढ़ू ने धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास सहित आठ धाराओं में इंदिरापुरम थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मोहित गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। कारोबारी विकास मित्तल इंदिरापुरम की महागुन मेंसन फेज-दो में रहते हैं। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में मोहित गोयल के खिलाफ तहरीर है। उन्होंने बताया है कि मोहित उनका साढ़ू है। उनका आरोप है कि साल-2016 में मोहित गोयल ने रिंगिंग बेल्स के नाम से नोएडा सेक्टर-63 में कंपनी खोली। लोगों को 251 रुपये में फ्रीडम स्मार्ट फोन 251 और 9900 रुपये में एलईडी टीवी बेचने का झांसा दिया। उसके झांसे में आकर हजारों लोगों ने फ्रीडम स्मार्ट फोन 251 की की बुकिंग कराई। उनके दो मित्र एनके शर्मा और राजेश अग्रवाल ने फ्रीडम स्मार्ट फोन 251 की डीलरशिप दिलाने की बात की।

उन्होंने उन्हें मोहित गोयल से मिलवाया। मोहित गोयल ने डीलरशिप के नाम पर दोनों से एक-एक करोड़ रुपये लिए। मोबाइल मार्केट में आया ही नहीं और मोहित गोयल ने दो करोड़ रुपये हड़प लिया। उनके दोनों दोस्तों ने मोहित गोयल, धारणा गोयल, कंपनी के जनरल मैनेजर अनमोल गाेयल, अशोक चड्ढा व सुमित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मोहित गोयल व अन्य आरोपित जेल गए।

इससे मोहित गोयल उनसे रंजिश रखने लगा। उसने अपनी महिला मित्र की मदद से उन पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करा दिया। समझौता के नाम पर 41 लाख रुपये हड़प लिए। दुष्कर्म के मुकदमें के सिलसिले में बात करने के बहाने आठ जुलाई को उन्हें कौशांबी स्थित एक होटल में बुलाकर 1.10 करोड़ रुपये मांगे। रुपये देने से मनाकर करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह होटल से निकले तो रास्ते में उनकी कार रोकवा कर अपनी गाड़ी में डाल लिया। मारपीट कर चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। उनकी शिकायत पर 19 अगस्त को मोहित गोयल, सुमित यादव, अभिषेक गोयल, विकास प्रताप सिंह, राजेश गोयल व उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मोहित गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ड्राई फ्रूट के नाम पर भी ठगी का आरोप

विकास मित्तल का आरोप है कि मोहित गोयल ने ड्राइ फ्रूट के नाम पर भी करीब दो सौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है।


Information is Life