कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

वायरल वीडियो

फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) का ठेले पर खुद ब्रेड पर मख्खन लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जहां लोग वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे है।

विज्ञापन

कानपुर. यूपी के कानपुर (Kanpur) में लोग उस समय दंग रह गए जब उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष एक ठेले में ब्रेड पर मख्खन लगाते नजर आए। पहले तो किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह विधानसभा अध्यक्ष जी हैं और खुद ठेले पर खड़े होकर ब्रेड मख्खन लगा रहे है. इसकी खबर आसपास लगते ही दुकान पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोगों ने वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया. दरअसल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार की सुबह नवाबगंज के कम्पनी बाग़ चौराहे पर ब्रेड मख्खन और मठठा के ठेले पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने दुकानदार से हालचाल पूछा और 2 दर्जन लोगों को ब्रेड मख्खन खिलाया,इसके बाद खुद ब्रेड पर मख्खन लगाकर खिलाने लगे. विधानसभा अध्यक्ष को ब्रेड मख्खन के ठेले पर देखकर आसपास निकल रहे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. विधानसभा अध्यक्ष के हाथ से ब्रेड मख्खन खाने के लिए हर कोई आतुर दिखा।

दरअसल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ग्रीन पार्क से योग उत्सव का उद्घाटन करके निकले थे इस दौरान उन्हें विष्णुपुरी निवासी सुरेश का ब्रेड मख्खन का ठेला दिख गया, जहाँ सुरेश खुद ब्रेड पर मख्खन लगा लगाकर दे रहा था इसके बाद सतीश महाना ठेले पर जाकर खुद ब्रेड मख्खन लगाकर देने लगे, इसके बाद आसपास खड़े लोगों को भी ब्रेड मख्खन लगाकर खिलाया।

30 वर्षो से कम्पनी बाग चौराहे पर ठेला लगाने वाला सुरेश ने बताया कि इस चौराहे से रोज वीआईपी और जनप्रतिनिधी निकलते है लेकिन कभी कोई उनके ठेले पर रुका नही, लेकिन आज विधानसभा अध्यक्ष का काफिला जब उंसके ठेले पर रुका तो उसे विश्वास ही नही हुआ, लेकिन जब महाना जी ने खुद ठेले पर आये तो उसकी खुशी का ठिकाना नही रहा। फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का ठेले पर ब्रेड पर मख्खन लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जहां लोग वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे है।

विज्ञापन

Information is Life