कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

विज्ञापन

लखनऊ। प्रदेश में पहचान बदलकर रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या को हवाला के जरिए भी फंडिंग की जा रही है। विदेश से होने वाली फंडिंग की रकम को अलग-अलग जिलों में छिपे गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाने के लिए अलग नेटवर्क खड़ा किया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी जिलों में घुसपैठियों को चिन्हित किए जाने का निर्देश दिया है।


खुफिया तंत्र को भी नए सिरे से सक्रिय किया गया है। जम्मू-कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले के तुरंत बाद शासन ने घुसपैठियों की तलाश का भी निर्देश दिया था प्रदेश में घुसपैठियों के गिरोह का देवबंद (सहारनपुर) कनेक्शन भी सामने आ चुका है। आतंकी संगठनों व आइएसआइ के स्लीपिंग माड्यूल के रूप में इनके काम करने की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता। रणनीति बनाकर इनके विरुद्ध जांच शुरू की गई है।


एटीएस ने अबु हुरैरा को किया था गिरफ्तार
एटीएस ने बंगाल के रास्ते बांग्लादेशियों व रोहिंग्या की घुसपैठ कराने वाले सिंडीकेट के सक्रिय बांग्लादेश के मीरपुर निवासी आदिलुर्रहमान के अलावा बंगाल निवासी शेख नजीबुल हक व अबु हुरैरा गाजी को अक्टूबर 2023 में गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में कई चाैकाने वाले तथ्य सामने आए थे।


नजीबुल व अबु देवबंद (सहारनपुर) में रह रहे थे। घुसपैठियों की मदद के लिए विदेशी फंडिंग का तथ्य भी सामने आया था। यह भी सामने आया था कि बांग्लादेशी व रोहिंग्या महिलाओं की तस्करी भी की जा रही थी। गिरोह के सरगना अबू सालेह मंडल के दिल्ली में संचालित हरोआ-अल जमिया तुल इस्लामिया दारूल मदरसा तथा कबीरबाग मिल्लत एकेडमी के एफसीआर खातों में यूके की एक संस्था से मोटी रकम भेजी जा रही थी। इस रकम का उपयोग घुसपैठियों की मदद में किया जा रहा था।
देवबंद में लंबे समय तक रहा था अबू सालेह
खासकर घुसपैठियों के पहचान बदलने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने व उन्हें अलग-अलग जिलों में उन्हें शरण दिलाने के लिए मोटी रकम खर्च की जा रही थी। यह भी सामने आया था कि अबू सालेह भी देवबंद में लंबे समय तक रहा था। जांच एजेंसियां इस गिरोह के माध्यम से प्रदेश में लाए गए घुसपैठियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उप्र पुलिस को इस सिंडीकेट के सदस्यों से पूछताछ में ही दिल्ली, बंगाल व अन्य राज्यों में बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ कराने वाले सिंडीकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी भी मिली थी। गिरोह का सक्रिय सदस्य बांग्लादेशी आदिल मोहम्मद असरफी उर्फ आदिलुर्रहमान भी पकड़ा गया था, जिसके पास से भारतीय पासपोर्ट भी बरामद हुआ था। गिरोह रोहिंग्या को अलीगढ़, सहारनपुर, मेरठ, कानपुर व अन्य जिलों में विभिन्न कारखानों में नौकरी भी दिला रहा था।


Information is Life