नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

विज्ञापन

रिमझिम इस्पात समूह हिसाब-किताब की बड़ी गड़बड़ी में फंसता नजर आ रहा है। आयकर विभाग की दो दिन की जांच में पता चला है कि माली, चौकीदार और खाना बनाने वाले के नाम से 15 बोगस फर्में खोलीं गई हैं। इनसे करोड़ों रुपयों का लेनदेन का अंदेशा है।

देश की दिग्गज इस्पात और स्टेनलेस स्टील निर्माता रिमझिम इस्पात समूह पर आयकर विभाग की कार्रवाई शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सूत्रों का कहना है कि दो दिन की जांच में पता चला है कि माली, चौकीदार और खाना बनाने वाले के नाम से 15 बोगस फर्में खोलकर करोड़ों रुपयों का लेनदेन किया गया है।

वहीं, 10 लॉकरों में करोड़ों के सोने-हीरे के गहने और तीन करोड़ नकद मिलने का दावा किया जा रहा है। लॉकरों को सील कर दिया गया है, जबकि नकदी को जब्त कर लिया गया है। वहीं, जौनपुर जिले में लगाए गए प्लांट में अरबों रुपयों के निवेश का ब्योरा भी नहीं मिलने की बात कही जा रही है।

आयकर विभाग के 250 से ज्यादा अधिकारी बृहस्पतिवार की सुबह से रिमझिम इस्पात समूह के सात राज्यों में स्थित 50 से ज्यादा प्रतिष्ठानों, कंपनी से जुड़े डीलरों और कारोबारियों के यहां जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

शुक्रवार शाम तक की जांच में कई गड़बड़ियां मिलने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि आयकर की कानपुर रीजन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। अब तक सात राज्यों को एक साथ नहीं कवर किया गया है। यह कार्रवाई कई दिनों तक चलने के आसार हैं।

आयकर विभाग के अफसरों की अलग-अलग टीमों ने बृहस्पतिवार को कंपनी के मालिक योगेश अग्रवाल के कानपुर स्थित आवास, कॉरपोरेट कार्यालय, उन्नाव व हमीरपुर की फैक्टरियों पर छापा मारा था।

कानपुर में अलग-अलग 25 स्थानों पर जांच चल रही है। इसके अलावा कंपनी से जुड़े लोगों, वित्तीय सलाहकार, डीलरों के उप्र, दिल्ली, प. बंगाल, हैदराबाद, कर्नाटक, हरियाणा, ओडिसा के 25 से ज्यादा प्रतिष्ठानों में भी जांच की जा रही है। इस मामले में कंपनी मालिक योगेश अग्रवाल से मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया गया, पर उनका नंबर स्विच ऑफ था।
उन्नाव-हमीरपुर में लगी ट्रकों की लंबी लाइन
उन्नाव और हमीरपुर जिले में आयकर विभाग की कार्रवाई की वजह से कंपनी की फैक्टरियों में उत्पादन ठप हो गया है। इस कारण माल लेकर जाने-आने वाले ट्रकों की लंबी लाइनें फैक्टरियों के बाहर लग गई हैं।

कम कारोबार दिखाया जा रहा था एक नंबर में
सूत्रों के अनुसार, योगेश अग्रवाल के तिलकनगर स्थित आवास से काफी नकदी मिली है। अलग-अलग बैंकों के लॉकर भी मिले हैं, जिन्हें सील कर दिया गया है। कंपनी का कारोवार कच्चे पर्चे पर ज्यादा किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, कम कारोबार ही एक नंबर में दिखाया जा रहा था। छह साल के रिटर्न, बैलेंसशीट, टर्नओवर के आकलन और बोगस फर्मों के जरिए मिली गड़बड़ी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
हमीरपुर में कंपनी का वरिष्ठ प्रबंधक भूमिगत
रिमझिम इस्पात लिमिटेड एवं जूही एलाय में आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान कंपनी का एक वरिष्ठ प्रबंधक भूमिगत हो गया है। रात में उसकी फैक्टरी के अंदर व बाहर तलाश की गई, लेकिन हाथ नहीं लगा। यही वरिष्ठ प्रबंधक रिमझिम इस्पात का मुख्य संचालक है और कंपनी के शेयरों में कुछ प्रतिशत का हिस्सेदार भी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्य संचालक के गिरफ्त में आने के बाद कई और राज सामने आ सकते हैं। दोनों कंपनियों के छह मैनेजर आयकर विभाग की टीम की गिरफ्त में हैं। आयकर की टीमें इन्हें अलग-अलग कमरों में बैठाकर पूछताछ कर रही हैं।


Information is Life