कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life

लखनऊ। नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के साथ वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज जैसे टियर-2 शहरों में भी ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
दो लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे। साथ ही इंटर्नशिप, स्किल डेवलपमेंट, पेरोल सब्सिडी और अनुसंधान व नवाचार के क्षेत्र में भी कंपनियों को प्रोत्साहन देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। नोएडा में माइक्रोसाफ्ट पहले ही 10 हजार सीटों वाले डेवलपमेंट सेंटर की नींव रख चुका है, जबकि एमएक्यू साफ्टवेयर का तीन हजार सीटों वाला इंजीनियरिंग सेंटर शुरू है।
सरकार देगी सब्सिडी
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) नीति 2025 के तहत इन सेंटरों में दो महीने या उससे अधिक अवधि की इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को सरकार लागत का 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी। यह सब्सिडी अधिकतम हर छात्र को पांच हजार रुपये माह होगी। एक वर्ष में अधिकतम 50 इंटर्न्स के लिए और अधिकतम तीन वर्षों तक दिया जाएगा। स्किल डेवलपमेंट के लिए भी सब्सिडी मिलेगी।

कंपनियां अधिकतम 50 हजार प्रति कर्मचारी की सब्सिडी प्राप्त कर सकेंगी। जीसीसी नीति के तहत पेरोल सब्सिडी का भी प्रविधान है। प्रदेश के मूल निवासी कर्मचारियों के लिए प्रति वर्ष अधिकतम 1.8 लाख और अन्य राज्यों से आने वाले कर्मचारियों के लिए 1.2 लाख तक की प्रतिपूर्ति की जाएगी। यह लाभ प्रति इकाई अधिकतम 20 करोड़ प्रति वर्ष और अधिकतम तीन वर्षों तक उपलब्ध होगा।
स्नातक को 20 हजार की सब्सिडी
फ्रेशर्स सब्सिडी योजना के तहत प्रदेश के किसी भी कालेज या संस्थान से स्नातक करने वाले छात्रों की भर्ती पर प्रति फ्रेशर 20 हजार की सब्सिडी मिलेगी। यह लाभ तभी मान्य होगा जब कंपनी साल में कम से कम 30 फ्रेशर्स की भर्ती करे। महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति, ट्रांसजेंडर और दिव्यांगजन कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) अंशदान की 100 प्रतिशत प्रतिपूर्ति सरकार करेगी।

अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों को सेंटर आफ एक्सीलेंस के लिए अधिकतम 10 करोड़ तक का अनुदान दिया जाएगा। साथ ही स्टार्टअप्स के लिए आइडिया निर्माण, पेटेंट कराने और शैक्षणिक साझेदारी जैसी गतिविधियों के लिए उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022 के तहत सहयोग दिया जाएगा।


Information is Life