कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाड़ी शहर पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया-ए टीम लखनऊ से सड़क मार्ग से पहुंची जबकि भारत-ए के खिलाड़ी लखनऊ दिल्ली और बेंगलुरु से कानपुर एयरपोर्ट पर उतरे। होटल में टीमों का परंपरागत स्वागत किया गया।

कानपुर: 30 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच ग्रीन पार्क की मेजबानी में पहली बार होने जा रही डे-नाइट वनडे सीरीज के लिए भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाड़ी शनिवार को शहर पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया ए टीम के 14 खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ के साथ लखनऊ से सड़क मार्ग से होटल लैंडमार्क पहुंचे।

वहीं, भारत-ए टीम के चार खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ के साथ लखनऊ से तथा आठ खिलाड़ी दिल्ली और बेंगलुरू की फ्लाइट से कानपुर एयरपोर्ट पर उतरे। मेजबान और मेहमान टीम का स्वागत होटल में उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने परंपरागत रूप से किया।

हुआ जोरदार स्वागत
रामधुन के बीच होटल में प्रवेश करते हुए खिलाड़ियों को रुद्राक्ष की माला पहनाकर भारतीय परंपरा का और संस्कृति के दर्शन कराए गए। शनिवार को शहर में सबसे पहले भारतीय ए टीम के खिलाड़ी सूर्यांश, विप्रराज, गुरजापनीत सिंह और आयुष सपोर्ट स्टाफ के साथ लखनऊ से सड़क मार्ग होते हुए होटल पहुंचे।

वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट से सिरमजीत सिंह, प्रियांश आर्या, निशांत सिंधु, अभिषेक पोरेल, नई दिल्ली एयरपोर्ट से प्रभसिमरन सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि विश्नोई, बेंगलुरु से रेयान पराग पहुंचे। जिन्हें यूपीसीए की ओर से नामित लोकल मैनेजर मनीष मेहरोत्रा लेकर होटल पहुंचे।


दो चरण में आएंगे खिलाड़ी
टूर्नामेंट डायरेक्टर डा. संजय कपूर ने बताया कि भारतीय ए टीम के खिलाड़ी दो चरण में शहर आ रहे हैं। पहले चरण में 14 खिलाड़ी शहर आ चुके हैं। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर रविवार को मुंबई की फ्लाइट से कानपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जबकि, एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 30 सितंबर और एक अक्टूबर को तिलक वर्मा और हर्षित राणा शहर आकर टीम का हिस्सा बनेंगे।

कल से करेंगे अभ्यास
तीन वनडे मैच की सीरीज के पहले मुकाबले से पहले मेजबान भारत ए और मेहमान ऑस्ट्रेलिया ए के पास अभ्यास से तैयारियों को पुख्ता करने के लिए छह घंटे का समय मिल रहा है। 30 सितंबर को होने वाले मैच से पहले दोनों ही टीम 28 और 29 सितंबर को नेट्स पर उतरेंगी। जहां पर तीन-तीन घंटे के अभ्यास से भारत ए और आस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाड़ी पिच के व्यवहार को समझने का प्रयास करेंगे।


Information is Life