कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life


कानपुर।
मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कानपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूरे देश से माफी मांगने की मांग की है।
रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एमएसएमई मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि की शादी में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मेयर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, सांसद रमेश अवस्थी सहित भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसी दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के काफिले के पहुंचने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना।
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वह मंत्री राकेश सचान की बेटी की शादी में शामिल होने आए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
कांग्रेस विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की मानसिकता हमेशा से महिलाओं के प्रति अपमानजनक रही है। उन्होंने कहा कि यह बयान बेहद शर्मनाक है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस मुद्दे पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा इस बयान की घोर निंदा करती है।


Information is Life