नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 116वें एपिसोड में की ग्रुप के कार्यों की सराहना

6 मार्च 2021(शनिवार) से की गई थी शुरुआत, कोरोना काल की अवधि को छोड़ शेष रविवार को नियमित रूप से होती है सफाई

सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दिया जाता है आमंत्रण, पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम योगी के नेतृत्व में अब बन रहा स्वच्छ-सुंदर कानपुर

विज्ञापन

योगी सरकार के निर्देशन में सभी नगर निगम कर रहे स्वच्छता के अनेक कार्य

दूसरों का कचरा उठाने वाला कभी भी खुद कचरा नहीं कर सकता, इस सोच के साथ कानपुर के लोगों को जोड़ रहे ग्रुप के सदस्य

ग्रुप का नगर निगम के साथ एमओयू, कार्यों को मिल रहा निगम का सहयो

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 116वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के कानपुर व लखनऊ की चर्चा की। यहां के युवाओं की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने इनके कार्यों को प्रेरक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि साफ-सफाई को लेकर कानपुर में अच्छी पहल हो रही है। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग गंगा घाट के किनारे फैले प्लास्टिक व अन्य कचरों को उठा लेते हैं। यह समूह कानपुर प्लॉगर्स ग्रुप के नाम से कार्य करता है। इस मुहिम की शुरुआत भी कुछ युवाओं ने की थी। इस ग्रुप के लोग कचरे से बने ट्री गार्ड से पौधों की भी सुरक्षा करते हैं। गौरतलब है कि योगी सरकार के निर्देशन में सभी नगर निगम भी स्वच्छता के अनेक कार्य कर रहे हैं। कानपुर में भी इस संस्था का नगर निगम से एमओयू है।

6 मार्च 2021 से शुरू किया था कार्य, वॉट्सऐप ग्रुप से लोगों को सफाई के लिए करती हैं एकत्र
कानपुर प्लॉगर्स ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संजीवनी शर्मा हैं। पेशे से दंत चिकित्सक डॉ. संजीवनी ने बताया कि छह मार्च 2021 (शनिवार) से सफाई का यह अभियान प्रारंभ किया गया था। इसके बाद 183 सप्ताह से गंगा घाट पर हर रविवार साफ-सफाई की जाती है। कोरोना काल के दौरान ही इसे रोका गया था। आमजन को इससे जोड़ने के लिए वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। साथ ही सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। वॉट्सऐप ग्रुप में 850 लोग हैं। इनके पास एक बार में मैसेज चला जाता है कि किस रविवार को कहां पर सफाई होगी। सूचना पर 40 से लेकर 200 लोग एकत्र हो जाते हैं। इससे गंगा तट की सफाई होती है। शर्मा के मुताबिक इस कार्य के पीछे भावना थी कि दूसरों का कचरा उठाने वाले कभी भी खुद कचरा नहीं कर सकते।

65 साल के सीनियर सिटीजन से लेकर सात साल के बच्चे तक सफाई अभियान से जुड़े
कानपुर प्लॉगर्स ग्रुप की सचिव पूजा श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष अभिषेक पुरवार हैं। दोनों ने बताया कि 66 वर्ष के सीनियर सिटीजन से लेकर सात वर्ष के बच्चे भी इस मुहिम में शामिल हैं। यह सभी लोग मिलकर नियमित साफ-सफाई करते हैं। इसमें सबसे वरिष्ठ सदस्य 66 वर्ष के अधिवक्ता अनूप कुमार द्विवेदी हैं । सात वर्ष के विराज भी साफ-सफाई में बड़ों का हाथ बंटाते हैं। इस मुहिम में अब स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन, नगर निगम के साथ-साथ हर छोटे-बड़े आयुवर्ग के साथ समाज के हर तबके के लोग भी जुड़ रहे हैं।

कानपुर प्लॉगर्स ग्रुप के कार्यों की चहुंओर सराहना
कानपुर प्लॉगर्स ग्रुप के इस कार्यों की चहुँओर सराहना हो रही है। डॉ. संजीवनी शर्मा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट (तत्कालीन ट्विटर) पर 2021 में ट्वीट कर बताया था कि आज मैंने सैर के साथ प्लॉगिंग भी की। पीएम केरल के बीच पर जॉगिंग भी कर रहे थे और कचरा भी उठा रहे थे। यह शब्द और भावना तभी से मेरे भीतर आई। संजीवनी ने बताया कि तभी मैंने सोचा कि यह कार्य मैं क्यों नहीं कर सकती। फिर इस कार्य को शुरू किया, इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए आमजन को जोड़ा। इसमें नगर निगम कानपुर ने भी काफी सहयोग किया।

कचरा करने वाला प्लास्टिक अब कर रहा पेड़ की रक्षा
डॉ. शर्मा ने बताया कि कानपुर में रनिया में प्लास्टिक रिसाइकिलिंग की फैक्ट्री है। हमारी संस्था से जुड़े सैकड़ों सदस्य व वॉलंटियर्स पिछले तीन वर्ष से यहां प्लास्टिक देते हैं। गंगा बैराज पर मैगी पॉइंट्स के दुकानदार भी मैगी के पैकेट हमें उपलब्ध कराते हैं। इसे भी रिसाइकिल के लिए फैक्ट्री में दे दिया जाता है। इनके मुताबिक 3750 प्लास्टिक पैकेट को गलाकर कचरे से एक ट्री गार्ड बनाया जाता है यानी कचरा करने वाला प्लास्टिक अब पेड़ की भी रक्षा कर रहा है।

नगर निगम कानपुर से है संस्था का एमओयू
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश के सभी नगर निगम स्वच्छता के अनेक कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में कानपुर में भी अनेक कार्य हो रहे हैं। इस संस्था ने भी नगर निगम कानपुर से एमओयू साइन किया है। प्लॉगिंग ड्राइव के दौरान नगर निगम से ट्रक उपलब्ध कराया जाता है। इससे कूड़ा एक जगह नहीं रखा जाता, बल्कि यहां का कूड़ा एकत्र करके संस्था के सदस्य नगर निगम को देते हैं। य़ह ट्रक कूड़ा ले जाकर वेस्ट प्लांट में निस्तारण कराता है। स्वच्छता के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण में संस्था नगर निगम की भी मदद करती है और नगर निगम संस्था को सहयोग प्रदान करता है।


Information is Life