कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life

https://twitter.com/Abhayuplive/status/1861234317562912959?t=rx1_FuT2_wkMolPKv963LQ&s=19

कानपुर का काठ का पुल कानपुर की पहचान है. कानपुर की पृष्ठभूमि पर बनी कई फिल्मों में इस पुल को दिखाया गया है. हाल में आई आयुष्मान खुराना का फिल्म ‘बाला’ में भी इसकी झलक देखने को मिली थी. इसके अलावा कानपुर को लेकर कही जाने वाली प्रसिद्ध कहावत “कानपुर कनकैया, ऊपर चले रेल का पहिया, नीचे बहें गंगा मइया” भी इसी पुल से प्रभावित होकर लिखी गई थी।

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर को उन्नाव से जोड़ने वाला पुराना गंगा पुल का एक बड़ा हिस्सा मंगलवार की सुबह गिरकर गंगा में समा गया। 5 अप्रैल 2021 को पुराने गंगा पुल की चार कोठियों में दरार आने पर इसे वाहनों के लिए और पैदल पुल बंद करा दिया था. इसके बाद से इसे चालू कराने के लिये काफी प्रयास किए गए। लेकिन पीडब्ल्यूडी ने पुल को जर्जर हालत में घोषित कर दिया। हाल ही में पूर्व नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन इसी पुराने गंगापुल पर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित कर पुराने पुल को नया रूप देने के साथ ही यहां स्टॉल बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसी को लेकर नगर आयुक्त ने अन्य अधिकारियों के साथ पुल पर निरीक्षण भी किया था। अच्छा हुआ यह योजना अभी धरातल में नही आयी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

करीब ढाई साल से बंद पड़ा है गंगापुल

150 साल पुराना शुक्लागंज गंगापुल करीब ढाई साल से बंद पड़ा है। पिलरों मे आयी दरारों के कारण लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुल को खतरा मानते हुए पीडब्लूडी के द्वारा इसे बंद कर दिया गया था। शुक्लागंज और कानपुर दोनो छोर पर दिवार उठा दी गई थी।

विज्ञापन

ईस्ट इण्डिया के इंजीनियरों ने किया था तैयार

अंग्रेजो ने कानपुर को उन्नाव-लखनऊ से जोड़ने के लिए 1875 मे पुल का निर्माण कराया था। निर्माण ईस्ट इंडिया के इंजिनियरों ने कराया था। इसे बनाने मे 7 साल 4 महीने लगे थे। मैस्कर घाट पर प्लांट लगाया गया था। अंग्रेजो ने यातायात के लिए पुल का निर्माण कराया था जबकि इसी पुल के करीब ही ट्रेनों के संचालन के लिए 1910 मे रेलवे ब्रिज बनवाया था। 22 हजार चौपहिया -दोपहिया समेत 1.25 लाख लोग इस पुल से गुजरते थे। 12 मीटर चौडाई और 1.38 किलोमीटर के पुल पर लोगों का आवागमन होता था।

दरअसल, कानपुर का काठ का पुल इस शहर की पहचान है. कानपुर की पृष्ठभूमि पर बनी कई फिल्मों में इस पुल को दिखाया गया है. हाल में आई आयुष्मान खुराना का फिल्म बाला में भी इसकी झलक देखने को मिली थी. इसके अलावा कानपुर को लेकर कही जाने वाली प्रसिद्ध कहावत “कानपुर कनकैया, ऊपर चले रेल का पहिया, नीचे बहेंगंगा मइया” भी इसी पुल से प्रभावित होकर लिखी गई थी।


Information is Life